Shocking Facts: कहीं सुहागरात पर बेटी के कमरे में मौजूद रहती है मां, तो कहीं कंडोम पहन रेप करना क्राइम नहीं

Published : Oct 11, 2022, 10:57 AM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 01:51 PM IST
Shocking Facts: कहीं सुहागरात पर बेटी के कमरे में मौजूद रहती है मां, तो कहीं कंडोम पहन रेप करना क्राइम नहीं

सार

हर साल 11 अक्टूबर को ‘इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ मनाया जाता है। 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया था। तब से इसे हर साल मनाया जाता है।

International Girl Child day 2022: हर साल 11 अक्टूबर को ‘इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ मनाया जाता है। 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया था। तब से इसे हर साल मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम 'किशोरियों की ताकत: विजन 2030' (The Power of the Adolescent Girl: Vision for 2030) है। वैसे, भले ही पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाती है, लेकिन बावजूद इसके दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं, जहां लड़कियों और महिलाओं पर जुल्म और अपमान से जुड़े कानून चलते हैं। लड़कियों से जुड़े ये अजीबोगरीब नियम वाकई में हैरान करने वाले हैं।   

1- रूस : हर 100 औरतों पर 86 मर्द : 
रूस दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां औरतों के मुकाबले मर्दों की संख्या कम है। यहां का सेक्स रेश्यो हर 100 औरतों पर 86 मर्दों का है। 2014 तक के आंकड़ों के मुताबिक, रूस की आबादी करीब 14 करोड़ 38 लाख है। रूस में पुरुषों के मुकाबले 90 मिलियन (9 करोड़) महिलाएं ज्यादा हैं। 

2- ईरान : स्पोर्ट्स स्टेडियम में नहीं जा सकती लड़कियां 
ईरान एक इस्लामिक देश है, जहां ईरानी सरकार का मानना है कि महिलाओं के लिए आदमियों को शॉर्ट्स में खेलते हुए देखना ठीक नहीं होता। साथ ही खेलते समय पुरुष सही भाषा का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में महिलाओं को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाती है। यह नियम ईरान में 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद से चला आ रहा है।

3- चीन : कंडोम पहन कर रेप करना क्राइम नहीं 
चीन में अगर कोई व्यक्ति कंडोम पहन कर महिला का रेप करता है तो उसे अपराध नहीं माना जाता। 2013 में चीन की एक अदालत ने ऐसे ही मामले में रेप के आरोपी को बरी कर दिया था। इसी तरह अमेरिका के साउथ कैरोलिना में अगर किसी महिला का रेप होता है और वो उसी दिन पुलिस के पास नहीं गई तो रेप का केस दर्ज नहीं होगा।

4- अमेरिका : मर्द की तस्वीर के सामने कपड़े उतारना मना 
अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक औरत किसी मर्द की तस्वीर के सामने ख़ड़े होकर कपड़े नहीं उतार सकती। उसे कपड़े उतारने से पहले उस तस्वीर को ढकना पड़ेगा। इसी तरह वर्जीनिया में लड़कियों को गुदगुदी करके हंसाना अपराध है। वहां आप लड़की को Kiss कर सकते हैं, लेकिन गुदगुदी नहीं। 

5- बोलिविया : लड़की और मां से एक साथ संबंध बना सकता है पुरुष   
बोल्विया एक ऐसा देश है, जहां पुरुष किसी महिला और उसकी बेटी दोनों के साथ एक ही जगह पर एक साथ एक ही समय पर सेक्स कर सकता है। अगर पुरुष की इच्छा है तो वो लड़की की मां और उसकी बेटी दोनों के साथ सेक्स कर सकता है। उस पर कोई बंदिश नही होती है। यहां पर यह अजीबोगरीब प्रथा कई सालों से चली आ रही है।

6- कोलंबिया : दुल्हन की मां के सामने मनाई जाती है सुहागरात
कोलंबिया के कई कबीलों में ये कानून है कि सुहागरात के समय दुल्हन की मां को उसके कमरे में मौजूद रहना होता है। इस रिवाज के मुताबिक, जब तक दूल्हा दुल्हन के साथ संबंध स्थापित न कर ले, तब तक दुल्हन की मां कमरे से बाहर नहीं जा सकती है।

7- हांगकांग : धोखेबाज पति का मर्डर कर सकती है पत्नी 
हांगकांग में एक पत्नी को धोखेबाज पति को जान से मारने की इजाजत है। हालांकि, इसके लिए एक शर्त है और वो ये कि उसे मारते समय महिला सिर्फ अपने हाथों का इस्तेमाल ही कर सकती है। 

8- स्वीडन : सेक्स के लिए नौकरी के बीच ब्रेक 
स्वीडन में ऑफिस में काम करने वाले महिला-पुरुषों को एक घंटे के लिए अलग से ब्रेक दिया जाता है। ये ब्रेक इसलिए होता है ताकि वो घर जाकर अपने पार्टनर के साथ संबंध बना सकें। इतना ही नहीं, इसके लिए लोगों को अलग से पैसे भी दिए जाते हैं।

9- अमेरिका : इन प्रांतों में एक साथ नहीं रह सकतीं 3-5 महिलाएं  
अमेरिका के मिसौरी और टेनेसी प्रांत में नियम है कि एक घर में तीन और पांच से ज्यादा औरतें एक साथ नहीं रह सकतीं। ये नियम इसलिए बनाया गया ताकि औरतों के वेश्यालय न बन सकें।
 
10- मैरीलैंड : 1 मिनट से ज्यादा किस करने पर सजा   
अमेरिका के मैरीलैंड में औरतें एक मिनट से ज्यादा Kiss नहीं कर सकतीं। अधिक समय तक किस करने पर उन्हें सजा हो जाती है। इसी तरह लोवा में अगर किसी मर्द की मूंछे हैं तो वो पब्लिक प्लेस पर लड़की को किस नहीं कर सकता।

ये भी देखें : 

कहानी बिगड़ैल लड़की की: एक शक ने उजाड़ दी जिंदगी, पहले सहेली के पति को बेरहमी से काटा, फिर ली कॉलगर्ल की जान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?