ये कहानी है अमेरिका के टेक्सास प्रांत की रहने वाली कार्ला टकर की। कार्ला टकर के दिमाग में शक ने ऐसा घर किया कि वो बचपन से ही बिगड़ती चली गई। पहले उसे अपनी मां पर शक हुआ, जिसकी वजह से वो ड्रग्स, शराब जैसे नशे की लत में फंस गई। इसके बाद धीरे-धीरे वो वेश्यावृत्ति के दलदल में फंसती चली गई। 

Karla Tucker: ये कहानी है अमेरिका के टेक्सास प्रांत की रहने वाली कार्ला टकर की। कार्ला टकर के दिमाग में शक ने ऐसा घर किया कि वो बचपन से ही बिगड़ती चली गई। पहले उसे अपनी मां पर शक हुआ, जिसकी वजह से वो ड्रग्स, शराब जैसे नशे की लत में फंस गई। इसके बाद धीरे-धीरे वो वेश्यावृत्ति करने लगी। कार्ला के दिमाग में धीरे-धीरे पुरुषों को लेकर नफरत इतनी भर गई कि वो जरा भी बात बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। यही वजह थी कि जब उसकी सहेली ने पति से मारपीट की बात बताई तो कार्ला ने फौरन ही एक खतरनाक फैसला कर लिया। आइए जानते हैं, कहानी एक ऐसी ही बिगड़ैल लड़की कार्ला की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्ला को अंदर ही अंदर खाए जा रहा था ये शक : 
कार्ला टकर का जन्म 18 नवंबर, 1959 को अमेरिका के ह्यूस्टन में हुआ था। वो तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके माता-पिता के रिलेशन बहुत अच्छे नहीं थे। तीनों बेटियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा था। तीनों अपने पेरेंट्स की इन हरकतों से परेशान रहती थीं। हालांकि, कार्ला को इन सबसे अलग एक और शंका अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। दरअसल, कार्ला के बाल काले थे, जबकि उसकी दोनों बहनों के ब्राउन। ऐसे में कार्ला के मन में अक्सर ये सवाल उठता था कि क्या वो अपने माता-पिता की बायोलॉजिकल संतान है? 

डिप्रेशन में कार्ला 8 साल से ही शराब, ड्रग्स लेने लगी : 
इसी तनाव के चलते 8 साल की कार्ला ने सिगरेट पीना शुरू कर दी। जब कार्ला 10 साल की हुई तो उसने बहनों के साथ गांजा पीना शुरू कर दिया। दूसरी ओर कार्ला के मां-बाप बच्चों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे थे। 11 साल से ही कार्ला ने शराब पीना शुरू कर दी। नशे में वो अक्सर किसी से भी पूछती कि वो अपनी दोनों बहनों की तरह क्यों नहीं लगती है? इसी बीच उसे एक पड़ोसी ने बताया कि तुम्हारी मां के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर थे। हो सकता है तुम्हारा पिता कोई और हो? 

कम उम्र में ही कार्ला ब्वॉफ्रेंड के साथ घूमने लगी : 
कुछ दिनों बाद कार्ला के मां-बाप का तलाक हो गया। ऐसे में बच्चों की कस्टडी कार्ला के पिता को मिल गई। हालांकि, पिता की परवरिश में तीनों बेटियां और ज्यादा बिगड़ने लगीं। पिता जब काम पर निकल जाते तो कार्ला की बहनें अपनी उम्र से काफी बड़े लड़कों के साथ घूमने-फिरने निकल जातीं। धीरे-धीरे कार्ला भी लड़कों के साथ बाइक पर घूमने लगी। कार्ला अब ड्रग की हैवी डोज भी लेने लगी थी। 

बाइकर ने कार्ला के साथ किया गलत काम : 
एक बार कार्ला अपनी बहनों को ढूंढते हुए एक बाइकर्स ग्रुप के एक शख्स के घर पहुंची। उसे लगा कि उसकी बहन वहां है। लेकिन वो वहां नहीं थी। इस पर बाइकर ने कहा कि चलो तुम्हारी बहन को ढूंढने हैं। कार्ला उसके साथ बाइक पर निकल गई, लेकिन वो उसे एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने कार्ला के साथ गलत काम किया। फिर उसे ड्रग्स दी और छोड़ दिया। कार्ला को नशे की हालत में देख उसके पिता को लगा कि वो बेटियों की देखभाल अच्छे से नहीं कर पा रहे, इसलिए क्यों न इन्हें मां के पास भेज दें। 

कार्ला की मां 14 साल की उम्र से कराने लगी वेश्यावृत्ति : 
इसके बाद कार्ला 14 साल की उम्र में अपनी मां के पास आ गई। इसके बाद कार्ला की मां उसे रेड लाइट एरिया ले जाने लगी। धीरे-धीरे कार्ला वेश्यावृत्ति करने लगी। इस उम्र में कार्ला को इतनी समझ नहीं थी। उसे यही लगता कि वो अपनी मां के लिए पैसे कमा रही है। उसे बस यही लगता था कि वह अपनी मां के लिए पैसा कमा रही है। धीरे-धीरे कार्ला की दोस्ती स्टीफन ग्रिफिथ (Stephen Griffith) से हुई और बाद में दोनों का अफेयर शुरू हो गया। 

शादी के बाद 21 में हुआ कार्ला का तलाक :
कुछ ही साल में कार्ला ने स्टीफन से शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। 21 की उम्र में कार्ला ने तलाक ले लिया। इसके बाद कार्ला ने फैसला किया कि अब वो कभी शादी नहीं करेगी। इसी बीच उसका एक दोस्त बना, जिसका नाम था डैनी था। डैनी की उम्र 35 साल थी और वो एक दलाल था। डैनी कार्ला को अलग-अलग क्लाइंट्स के पास वेश्यावृत्ति के लिए भेजता था। बदले में डैनी उसे पैसा और ड्रग देता था। 

दोस्त को उसके पति ने पीटा, तो आगबबूला हुई कार्ला :
इसी बीच एक दिन कार्ला की बड़ी बहन कैरी का बर्थडे था। इसी खुशी में कार्ला ने डैनी के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी रखी। पार्टी में कार्ला की एक दोस्त शॉन भी आई थी। सभी ने जमकर ड्रग ली। इसी बीच कार्ला ने शॉन से पूछा कि तुम्हारी बॉडी पर ये चोट के निशान कैसे? शॉन ने बताया कि उसके पति जैरी ने उसे मारा है। ये सुन कार्ला आगबबूला हो गई और कहा- वो कुछ दिन पहले मेरे घर पर भी आया था। दिल कर रहा है कि मैं अभी उसका मर्डर कर दूं। 

कार्ला ने 21 बार कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट : 
कार्ला किसी भी हाल में जैरी से बदला लेना चाहती थी। इसके बाद कार्ला ने डैनी और जिमी के साथ मिलकर जैरी को मारने का प्लान बनाया। इसके लिए कार्ला ने शॉन के पास से पहले से ही जैरी के घर की चाबियां चुरा ली थीं। जैसे ही कार्ला और डैनी ताला खोलकर जैरी के घर के अंदर गए, जैरी चिल्लाने लगा। जैरी उस वक्त ड्रग्स के नशे में डूबा हुआ था। इसके बाद कार्ला ने वहीं टूल बॉक्स में पड़ी कुल्हाड़ी निकाली और जैरी के गले पर मार दी। इसके बाद कार्ला रुकी नहीं और एक के बाद एक 21 बार कुल्हाड़ी मार जैरी को मौत के घाट उतार दिया। 

बेरहमी से हत्या करने वाली कार्ला को मिली साइलेंट मौत : 
इसके बाद कार्ला ने बेड के नीचे छुपी एक कॉल गर्ल को भी कुल्हाड़ी के कई वार कर जान से मार दिया। कार्ला ने जिस बेरहमी से हत्याएं की थीं, उन्हें देख लग रहा था मानो उसके सिर पर खून सवार हो। मर्डर के बाद वो वहां से भाग गई, लेकिन जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। कोर्ट ने कार्ला को मौत की सजा सुनाई। कार्ला ने मौत की सजा से बचने के लिए मर्सी पिटीशन लगाई। उसने कहा कि उसने ड्रग के नशे में हत्याएं की। लेकिन कार्ला की क्रूरता को देखते हुए राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी। बाद में 3 फरवरी, 1998 को कार्ला को मौत की सजा देने का फैसला किया गया। इस दिन कार्ला को लीथल इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया।