UN हेडक्वार्टर पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में 135 देशों के राजनयिक ने किया योग, जानिए कौन-कौन प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

यूएन हेडक्वार्टर पर योग समारोह में कौन-कौन हस्तियां प्रमुख रूप से सम्मिलित हुईं, आईए उनके बारे में जानते हैं...

Dheerendra Gopal | Published : Jun 21, 2023 12:05 PM IST / Updated: Jun 21 2023, 08:55 PM IST

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी इस योग समारोह की अध्यक्षता की है। योग करने के लिए यहां 135 देशों के प्रतिनिधि व राजनयिक मौजूद रहें। यूएन हेडक्वार्टर पर योग समारोह में कौन-कौन हस्तियां प्रमुख रूप से सम्मिलित हुईं, आईए उनके बारे में जानते हैं...

योग दिवस में पीएम मोदी के साथ शामिल हुईं प्रमुख हस्तियां:

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी जो हंगरी के राजनयिक हैं। यूएन जनरल असेंबली के 77वें अध्यक्ष हैं।
  2. एरिक एडम्स न्यूयाक शहर के 110वें मेयर हैं। एडम्स न्यूयार्क का मेयर चुने जाने के पहले पुलिस विभाग के सीनियर पद पर रह चुके हैं।
  3. संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट ग्रुप की अध्यक्ष अमीना जे मोहम्मद। सुश्री अमीना संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव भी हैं।
  4. हॉलीवुड के फेमस अभिनेता रिचर्ड गेरे। तिब्बत में मानवाधिकारों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। वह तिब्बत हाउस, यूएस के सह-संस्थापक और तिब्बत के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभियान के निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं।
  5. वाला अफसर: समाज को प्रेरक कहानियों से रूबरू कराने के साथ ही अप्रवासी लोगों की सफलताओं को सामने लाने के साथ तकनीकी भी साझा करते रहते। वह Salesforce में मुख्य डिजिटल इवेंजलिस्ट हैं।
  6. प्राइज विनर स्टोरीटेलर, पॉडकास्टर और पूर्व भिक्षु जय शेट्टी।
  7. टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया के होस्ट विकास खन्ना। पुरस्कार प्राप्त मास्टरशेफ खन्ना, कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं।
  8. माइक हेस, सिलिकॉन वैली में स्थित वीएम वेयर (क्लाउड कंप्यूटिंग टेक प्रमुख) के सीओओ। हेस, अमेरिकन नेवी के पूर्व सील कमांडर रहने के साथ व्हाइट हाउस फेलो के रूप में और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक के रूप में काम कर चुके है।
  9. ब्रिट केली स्लैबिन्स्की: लीडराइट एंटरप्राइज के सलाहकार। अमेरिकी नौसेना के पूर्व सील अधिकारी। अफगानिस्तान और इराक में तैनाती के दौरान कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान पा चुके हैं।
  10. फ्रांसिस्को डिसूजा: संस्थापक सीईओ, Recognize (प्राइवेट इक्विटी)। आईएफएस अधिकारी पी.पी. डिसूजा के पुत्र; कॉग्निजेंट के पूर्व-सीईओ, अब यूएस में एक वेंचर कैपिटल फंड चलाते हैं।
  11. कोलीन सैडमैन यी: योग शिक्षिका जिनको न्यूयार्क टाइम्स ने "योग की पहली महिला" नाम दिया।
  12. रोडनी यी: प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक, वर्तमान में पश्चिमी चिकित्सा प्रतिमान के साथ योग को एकीकृत करने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने दो किताबें लिखी हैं, "योगा: द पोएट्री ऑफ द बॉडी" और "मूविंग टूवार्ड बैलेंस: 8 वीक्स ऑफ योगा विद रोडनी यी"।
  13. डीड्रा डिमेंस: वह न्यूयॉर्क शहर में एक लोकप्रिय योग स्टूडियो चलाती हैं। वह योग को थिएटर से जोड़ती हैं।
  14. क्रिस्टोफर टॉमपकिंस: वह तांत्रिक शैववाद की परंपरा में योग की जड़ों और विकास पर जोर देने के साथ बर्कले विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया में दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशियाई अध्ययन के विद्वान हैं।
  15. विक्टोरिया गिब्स: प्रसिद्ध योग शिक्षक और मेडिटेशन कोच के रूप में प्रशिक्षण देती हैं। वह योग की 3 बार की न्यूयॉर्क रीजनल चैंपियन हैं।
  16. जाह्नवी हैरिसन: अपने आध्यात्मिक नाम से भी जानी जाने वाली जाह्नवी जीवना दासी एक ब्रिटिश संगीतकार हैं। उनके मंत्र ध्यान संगीत (कीर्तन) के लिए जाना जाता है। वह नियमित रूप से बीबीसी रेडियो पर प्रेजेंटर के रूप में दिखाई देती हैं।
  17. केनेथ ली: जाह्नवी हैरिसन के पति। न्यू जर्सी के नेवार्क स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य पादरी हैं।
  18. ट्रैविस मिल्स: मिल्स, युद्ध के दिग्गज हैं जिन्होंने अफगानिस्तान में अपने चारों अंग खो दिए। वह विपत्ति को दूर करने के लिए योग, ध्यान और कल्याण को बढ़ावा देता है
  19. जेफरी डी लॉन्ग: पेंसिल्वेनिया के एलिजाबेथ टाउन स्थित एलिजाबेथटाउन कॉलेज में धर्म और एशियाई अध्ययन के प्रोफेसर।
  20. सीमा मोदी: वह वर्तमान में सीएनबीसी के लिए विदेश नीति और वॉल स्ट्रीट पर ध्यान देने के साथ ग्लोबल मार्केट रिपोर्टर हैं।
  21. जैन आशेर: CNN में प्राइम टाइम न्यूज़ एंकर ग्लोबल न्यूज शो 'वन वर्ल्ड विद ज़ैन आशेर' के लिए लोकप्रिय हैं।
  22. रिकी केज: तीन बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता, तीन बार ग्रैमी नामांकित भारतीय संगीतकार और पर्यावरणविद।
  23. फाल्गुनी शाह: अमेरिकी गायक जिसका संगीत प्राचीन शास्त्रीय भारतीय धुन को समकालीन पश्चिमी ध्वनियों के साथ मिलाता है।
  24. मैरी मिलबेन: अमेरिकी गायक और अभिनेत्री।

यह भी पढ़ें:

International Yoga Day 2023: कांग्रेस के ट्वीट पर शशि थरूर का ऐसा रिएक्शन? बीजेपी को कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!