अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मौके पर पूरी दुनिया में योग की धूम मची है। वहीं, कांग्रेस यहां भी सियासत करने से पीछे नहीं रही। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर ट्वीट की है।

International Yoga Day 2023. योग दिवस पर भारत के कोने-कोने से योग कार्यक्रमों की विविध झलकियां सामने आ रही हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे अलग ही रंग देने की कोशिश की है। दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की योग करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की है और लिखा है कि योग को विशेष दर्जा और अपनी नीतियों में शामिल करने का काम पंडित नेहरू ने किया। इस ट्वीट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जो जवाब दिया, वह कांग्रेस को अच्छा नहीं लगेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले जानें कांग्रेस ने क्या ट्वीट किया

कांग्रेस पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ट्वीट किया कि इंटरनेशलन योग दिवस के मौके पर हम पंडित नेहरू को धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने योग को पॉपुलर बनाने और इसके लिए राष्ट्रीय नीति तैयार करने का काम किया। हम भारत की इस प्राचीन कला और दर्शन के महत्व को समझते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। योग हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने का काम करता है।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस के ट्वीट पर शशि थरूर का रिएक्शन

कांग्रेस के इस ट्वीट को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी री-ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने जो लिखा है, शायह वह कांग्रेस को नापसंद होगा। थरूर ने लिखा कि वास्तव में...हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को फिर से जीवित किया और इसे दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। इसमें हमारी सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर योग का अंतरराष्ट्रीयकरण किया है। शशि थरूर ने आगे लिखा कि मैं दशकों से कहता आ रहा हूं कि दुनियाभर में योग हमारी सॉफ्टपावर का मुख्य हिस्सा है। इसे मान्यता मिलते देखना अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें

भारत ने UN में China-Pak को घेरा: मुंबई हमले के आतंकी की ऑडियो क्लिप सुनाई, जानें क्यों चीन बार-बार करता है वीटो का इस्तेमाल?