Iran-Israel Conflict 2025: ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव और बमबारी ने दोनों देशों के नागरिकों में दहशत का माहौल बना दिया है। दोनों देशों में रह रहे विदेशी नागरिक वहां से भाग रहे हैं। सबसे अधिक मारामारी ईरान में मची हुई है। राजधानी तेहरान में भगदड़ मची हुई है। लोग बॉर्डर्स की ओर भाग रहे हैं, राजधानी का हर एग्जिट जाम के झाम में फंसा हुआ है। काफी लोग शहर छोड़कर गांवों की ओर भाग कर शरण ले रहे हैं। दरअसल, लगातार हो रही बमबारी और मिसाइलों के हमले से लोगों में दहशत और जान बचाने की जद्दोजहद है।
25
सड़कों पर जाम, कोई रास्ता नहीं बचा जिस पर जाम न हो
तेहरान से निकलने वाली सभी सड़कें जाम के झाम में फंसी हुई हैं। लोग शहर से गांव की ओर भाग रहे हैं। सड़कों पर कारों का रेला लगा हुआ है।
35
10 हजार से अधिक भारतीय फंसे
ईरान में लगभग दस हजार के आसपास भारतीय भी फंसे हुए हैं। सोमवार को ईरान ने सभी विदेशी नागरिकों को देश छोड़ने की इजाजत दे दी। इस आदेश के बाद अब भारतीय भी अपने वतन वापस लौट सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश में एयरपोर्ट बंद हैं लेकिन सभी बॉर्डर्स खुले हुए हैं। तेहरान सरकार ने कहा कि सभी राजनयिक मिशनों और इंटरनेशनल संगठनों को बॉर्डर्स खुले होने की जानकारी दे दी गई है। कोई भी मिशन अपने नागरिकों या स्टाफ को बाहर भेजना चाहते हैं तो वह जानकारी देकर जा सकता है।
ईरान के जनरल प्रोटोकॉल विभाग को यात्रियों के नाम, पासपोर्ट नंबर, गाड़ी की जानकारी, देश से निकलने का समय और जिस बॉर्डर से जाना चाहते हैं, उसकी जानकारी पहले से देनी होगी।
55
दूतावास का अलर्ट और भारत सरकार की पहल
भारतीय दूतावास ने एक हाई अलर्ट एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ऑपरेशन सुरक्षित वतन जैसे मिशन के ज़रिए बॉर्डर रूट से भारतीयों की वापसी की तैयारी कर रही है। निकटतम बॉर्डर पोस्ट से निकासी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें तुर्कमेनिस्तान, आर्मेनिया और पाकिस्तान के रास्ते प्रमुख विकल्प हो सकते हैं।