PM Modi Cyprus Visit 2025: साइप्रस की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Published : Jun 15, 2025, 09:31 PM ISTUpdated : Jun 15, 2025, 09:36 PM IST

PM Modi in Cyprus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के तहत साइप्रस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे में भारत-साइप्रस संबंधों को व्यापार, रक्षा और नवाचार में नई ऊंचाई देने पर जोर। 

PREV
17
भारतीय समुदाय ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए

PM Modi Cyprus Visit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को जैसे ही साइप्रस (Cyprus) के लिमासोल शहर पहुंचे, वहां मौजूद भारतीय समुदाय (Indian Diaspora in Cyprus) में उल्लास की लहर दौड़ गई। भारत के पीएम के स्वागत में भारतीय समुदाय ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

27
भारतीय समुदाय का भावुक स्वागत

लिमासोल स्थित होटल पहुंचते ही प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों के गुलदस्तों, जयघोष और गर्मजोशी भरे अभिवादन से किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय समुदाय से घुलमिलते हुए संवाद किया और उनके समर्थन का आभार जताया।

37
राष्ट्राध्यक्ष से भव्य स्वागत

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस ख्रिस्तोदुलिदेस (Nicos Christodoulides) ने PM मोदी का विशेष रूप से लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Larnaca International Airport) पर भव्य स्वागत किया।

47
एक्स (X) पर पोस्ट

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा: साइप्रस पहुंचा। राष्ट्रपति निकोस ख्रिस्तोदुलिदेस का हवाई अड्डे पर विशेष स्वागत के लिए आभार। यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में नई गति देगी।

57
100 से अधिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल साथ

पीएम मोदी के साथ करीब 100 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी साइप्रस यात्रा पर है।

व्यापार, इनोवेशन और रक्षा पर प्रमुख चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ख्रिस्तोदुलिदेस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता करेंगे। बातचीत के प्रमुख बिंदुओं में शामिल हैं:

  • व्यापार और निवेश में विस्तार
  • रक्षा और सामरिक सहयोग
  • आईटी और इनोवेशन में साझेदारी
  • शिपिंग और नवीकरणीय ऊर्जा
  • वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श, खासकर वेस्ट एशिया और समुद्री सुरक्षा (Maritime Security & West Asia)
67
1962 से मजबूत भारत-साइप्रस रिश्ते

भारत और साइप्रस के बीच 1962 से राजनयिक संबंध हैं। साइप्रस ने हमेशा भारत के कश्मीर मुद्दे (India’s stance on Kashmir) और अन्य प्रमुख मसलों पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समर्थन दिया है।

77
प्रवासी भारतीयों से संवाद भी तय

पीएम मोदी साइप्रस में भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। साइप्रस में 11500 से अधिक भारतीय रहते हैं। ये भारतीय शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories