प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। वह तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

PM Modi Cyprus visit: पीएम नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर साइप्रस पहुंच गए हैं। रविवार को साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी का राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। वह तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी तीसरे प्रधानमंत्री यहां पहुंचने वाले

पीएम नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। साइप्रस की सबसे पहले यात्रा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में की थी। इसके बाद 2002 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने साइप्रस विजिट किया था।

Scroll to load tweet…

साइप्रस में काफी संख्या में भारतीय

कभी ब्रिटिश शासन के अधीन रहा साइप्रस करीब 13 लाख की आबादी वाला देश है। 1960 में आजाद हुए साइप्रस में 11500 से अधिक भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। साइप्रस में भारतीय सामानों की काफी पूछ है। यहां योग और आयुर्वेद की भी काफी लोकप्रिय है।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी के साइप्रस पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस उनको रिसीव करने स्वयं पहुंचे थे। होटल पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लेागों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। किसी ने गीत सुनाया तो किसी ने हिंदी में कविता सुनाकर अपने ढंग से स्वागत किया।