Video: लड़की के साथ अन्याय नहीं रेप, यह है टेस्ट, जाकिर नाइक के बयान से मचा बवाल

जाकिर नाइक ने रेप और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के लिए माफी की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। उनके मुताबिक, अगर अपराधी सच्चे दिल से पश्चाताप करे तो अल्लाह उसे माफ कर सकते हैं। नाइक ने महिलाओं के पहनावे को भी रेप के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Vivek Kumar | Published : Oct 10, 2024 7:06 AM IST / Updated: Oct 10 2024, 12:54 PM IST

वर्ल्ड डेस्क। विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के लिए जहरीले बोल नई बात नहीं है। वह ऐसी बातें बोलता रहता है, जिससे बवाल हो। इसी क्रम में उसने महिलाओं के साथ रेप जैसे क्रूर अपराध को लेकर ऐसी बात कही है, जिससे विवाद शुरू हो गया है।

जाकिर नाइक ने कहा है कि रेप या हत्या लड़की के लिए अन्याय नहीं है। यह तो उसकी परीक्षा है। अगर अपराधी सच में अपनी गुनाह के लिए पश्चाताप करे तो अल्लाह उसे माफ कर सकते हैं। नाइक के इस बयान से सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

Latest Videos

 

 

सोशल मीडिया में हाल ही में सामने आए एक वीडियो में जाकिर नाइक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेप और हत्या जैसे गंभीर अपराध करता है तो भी अल्लाह उसे क्षमा कर सकते हैं। इसके लिए उसे अपने गलत काम को स्वीकार करना होगा। ऐसा व्यवहार तुरंत रोकना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दोबारा न हो। उसे ईमानदारी से माफी मांगनी होगी।

बलात्कार और हत्या के बाद भी माफ कर देंगे अल्लाह

नाइक ने कहा, “कल्पना कीजिए अगर आप किसी लड़की के साथ बलात्कार करते हैं और उसकी हत्या कर देते हैं। इस दुनिया की कोर्ट साबित नहीं कर पाती है फिर आप सच में अपने गुनाहों के लिए पश्चाताप करते हैं... तो क्या अल्लाह आपको माफ कर देंगे। आप कहते हैं कि अल्लाह शायद आपको माफ कर देंगे। आप सही हैं। अगर आपने बलात्कार और हत्या की है और सच में पश्चाताप करते हैं, माफी मांगते हैं तो इसके लिए कुछ मानदंड पूरे करने होंगे। 1. स्वीकार करना होगा कि जो किया वह गलत है। 2. ध्यान रखना होगा कि इसे तुरंत बंद कर दें। 3. इसे दोबारा न करें। 4. अल्लाह से माफी मांगें।”

उन्होंने कहा, "यदि ये सभी शर्तें पूरी होती हैं तो अल्लाह आपको माफ कर देंगे। भले ही आपने रेप और हत्या जैसा पाप किया हो। यदि आप वास्तव में पश्चाताप करते हैं तो अल्लाह माफ कर देंगे।"

नाइक ने उत्पीड़न के लिए महिलाओं को बताया जिम्मेदार

नाइक ने कहा कि महिलाओं को भी अपने उत्पीड़न के लिए कुछ हद तक जिम्मेदारी उठानी चाहिए। अगर कोई महिला उत्तेजक कपड़े पहनती है तो उसे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए। महिलाओं को रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शालीनता से जुड़े इस्लामी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

नाइक ने कहा, "क्या रेप और हत्या लड़की के साथ अन्याय नहीं है? मैं ऐसा नहीं कहूंगा। क्योंकि रेप करने वाला और पीड़ित दोनों इस दुनिया में परीक्षा से गुजर रहे हैं। अल्लाह ने औरत को हिदायत दी है कि उसे शालीन कपड़े पहनने चाहिए। शरीर ढकना चाहिए, सिर्फ चेहरा दिखना चाहिए। अगर ये सब हिदायत देने के बाद भी लड़की शालीन कपड़े नहीं पहनती है। वह अनैतिक कपड़े पहनती, जिससे लोग उत्तेजित हो जाते हैं और बलात्कार हो जाता है... तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? लड़की जिम्मेदार है।"

उन्होंने कहा, " इसका मतलब यह नहीं है कि लड़के को बलात्कार करने का अधिकार है। लेकिन लड़की को भी कुरान की हिदायतों का पालन करना चाहिए। अगर उसने अश्लील कपड़े पहने हैं, जिसकी वजह से बलात्कार हुआ तो वह जिम्मेदार है। अगर उसने सामान्य कपड़े पहने हैं और फिर भी बलात्कार होता है तो यह लड़की की परीक्षा है।"

इस बयान के लिए लोग सोशल मीडिया पर नाइक की आलोचना कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
कौन है हरियाणा में BJP की जीत का हीरो,5 Point में जानें कांग्रेस के जबड़े से कैसे छीनी जीत
हरियाणा चुनाव में हार के बाद बोलना भी कांग्रेस के लिए हो गया 'गुनाह'! चुनाव आयोग ने...
Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
हरियाणा चुनाव में चला नायब सिंह सैनी का जादू, गेमचेंजर बनीं ये 10 बातें । Haryana Election Result