हंसी-शराब-बर्थडे पार्टी पर रोक, चेहरे पर हमेशा दिखना चाहिए दुख, इस देश में लागू हुआ अजीब नियम

Laughing Ban- Birthday Party Ban- Drinking Alcohol Ban: अगर किसी ने भी इस नियम का पालन नहीं किया तो उसके साथ अपराधियों के जैसा बर्ताव किया जाएगा।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 4:38 AM IST / Updated: Dec 18 2021, 10:11 AM IST

प्योंगयांग. उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन के शासन के 10 साल पूरे होने पर हंसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वो भी 11 दिनों के लिए। उनके पिता की पुण्यतिथि पर ये फैसला लिया गया है। किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की मौत 10 साल पहले हुई थी। 17 दिसंबर से ये प्रतिबंध लागू होगा। इस दौरान लोगों के चेहरे पर दुख ही दिखाई देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जाएगा। 

शराब और हंसने पर रोक
रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, शोक दौरान शराब नहीं पीना है। इसके अलावा हंसने पर भी रोक है। छुट्टी वाली गतिविधियों में भी शामिल नहीं होना है। इतना ही नहीं, अगर शोक के दौरान आपके परिवार के सदस्य की मौत हो जाती है तो भी आपको जोर से रोने की परमीशन नहीं है। लोग अपना जन्मदिन भी नहीं मना सकते हैं।

Latest Videos

11 दिन का शोक मनाया जा रहा
किम जोंग इल के लिए शोक का समय सालाना और आमतौर पर 10 दिनों के लिए होता है, लेकिन किम जोंग उन के शासन के 10 साल पूरे होने पर इसे बढ़ाकर 11 कर दिया गया। किंग जोंग इल को 2011 में दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया था। उनका शासन देश के इतिहास के सबसे कठिम समय में से एक माना जाता है। इसमें नब्बे के दशक के मध्य में अकाल भी शामिल है, जिसकी वजह से चार साल में 35 लाख लोग मारे गए थे।

ऐसा नहीं है कि पहली बार शोक के दौरान ऐसा नियम लागू किया गया है। पिछले बार भी कुछ ऐसा ही नियम लागू किया गया था। तब शोक के दौरान जो लोग शराब पीते हुए पकड़े गए थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया था। पुलिस को उन लोगों की तलाश करने के लिए कहा गया था जिनके चेहरे पर परेशानी न दिखती हो। 

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

 

Share this article
click me!

Latest Videos

11 या 12 अक्टूबर, आखिर कब होगा महानवमी व्रत? जानें पूजा का महत्व । Mahanavami
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Yati Narsinhanand Hate Speech पर CM Yogi क्या बोले? महंत का एक और वीडियो हो रहा वायरल
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts