पीएम मोदी की मौजूदगी में बदला जाएगा हैरिस पार्क का नाम, जानिए क्या है इसमें खास?

Published : May 22, 2023, 06:05 PM IST
harris park

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। यहां वह हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करने वाले हैं।

सिडनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। यहां वह हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करने वाले हैं। सिडनी में स्थित हैरिस पार्क में बड़ी तादाद में भारतीय नागरिक रहते हैं। लगभग 45 प्रतिशत नागरिक भारतीय मूल के हैं। साथ ही यहां अधिकतर दुकानें भी भारतीयों की है। यहां बड़ी तादाद में भारतीय रेस्टोरेंट हैं। भारतीय खाने का स्वाद लेने ऑस्ट्रेलियन भी हैरिस पार्क आते हैं।

हैरिस पार्क में 45 प्रतिशत भारतीय मूल के नागिरक रहते हैं। इसमें 15 प्रतिशत लोग गुजराती बोलते हैं, 11 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं। इसके अलावा, पंजाबी, तमिल और तेलुगू बोलने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है।

ट्रेडिशनलस इंडियन फूड बनाते हैं हैरिस पार्क के रेस्टोरेंट

यहां के रेस्टोरेंट ट्रेडिशनलस इंडियन फूड बनाने के लिए जाने जाते हैं. उत्तर भारत के बटर चिकन, बिरयानी और नान से लेकर साउथ इंडिया की इडली, डोसा और सांभर हर चीज यहां खाने को मिल जाएगी।

वेजीटेरियन लोगों के लिए जन्नत है हैरिस पार्क

हैरिस पार्क वेजीटेरियन लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां वेजीटेरियन लोगों की संख्या ज्यादा है, इसलिए आपको यहां वेजीटेरियन फूड भी आसानी से मिल जाता है। यहां आपको क्रीमी पनीर करी से लेकर वेजिटेबल बिरयानी और दालें भी मिल जाएंगी।

स्ट्रीट फूड भी मौजूद

हैरान करने वाली बात यह है कि आपको हैरिस पार्क में ट्रेडिशनल फूड के साथ स्ट्रीट फूड मिल जाता है। यहां आपको समोसे, चाट और पकोड़े जैसी डिश भी मिल जाती है।

इंडियन मिठाई का बोलबाला

ऐसा माना जाता है कि इंडियन फूड मिठाई के बिना अधूरा है, लेकिन अगर आप हैरिस पार्क में हैं तो यहां आप हर भारतीय मिठाई का स्वाज चख सकते हैं। यहां गुलाब जामुन से लेकर कुल्फी तक आसानी से मिल जाती है। यह ही वजह है कि हैरिस पार्क ‘लिटिल इंडिया’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के PM संग बातचीत के बाद पूरी हुई नरेंद्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी यात्रा, ऑस्ट्रेलिया के लिए हुए रवाना

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran Protests: इंटरनेट बंद, 648 मौतें,10,000 गिरफ्तार-ईरान में क्यों छुपाई जा रही सच्चाई?
Iran: कौन है ईरान की सिगरेट वाली लड़की, जिसने खामेनेई की सत्ता हिला दी