
मक्का में कूदकर दी जान। इस्लाम धर्म के लिए मक्का सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। यहां बुधवार (10 अप्रैल) को एक आदमी ने ग्रैंड मस्जिद की ऊपरी मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति की पहचान छुपाई गई है। पीड़ित आदमी के छलांग लगाने के बाद मस्जिद प्रशासन ने एक अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि पीड़ित व्यक्ति की स्थिति कैसी है।
ग्रैंड मस्जिद की सुरक्षा के लिए मौजूद स्पेशल फोर्स ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ग्रैंड मस्जिद अथॉरिटी ने घटना के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना कहा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं"। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई जब रमजान के पवित्र महीने के दौरान उमरा करने के लिए लाखों मुसलमान मक्का और मदीना में शामिल हुए थे।
पहले भी मक्का में ग्रैंड मस्जिद से कूदकर दी गई जान
ये पहली बार नहीं है, जब किसी व्यक्ति ने ग्रैंड मस्जिद की ऊपरी मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। इससे पहले 2018 में आत्महत्या से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं थी। उस घटना में तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 2018 में जून की शुरुआत में एक फ्रांसीसी व्यक्ति ने मस्जिद की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके मात्र 1 हफ्ते के बाद एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने उसी तरीके से आत्महत्या कर ली और अगस्त में एक अरब व्यक्ति ने ग्रैंड मस्जिद से कूदकर अपनी जान ले ली।
वहीं 2017 में भी एक सऊदी व्यक्ति ने काबा के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे रोक दिया था। हालांकि, कई लोगों को ऐसा कहना है कि कुछ लोग ऐसी हरकत इसलिए करते हैं, क्योंकि, उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें जन्नत नसीब होगी।
ये भी पढ़ें: चीन के इस नए हथियार ने बढ़ाई इंडिया की टेंशन, बिना रडार में आए कर सकता है बढ़ा हमला
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।