पाकिस्तान में ईद के मौके पर एक पल में उजड़ गई दर्जनों जिंदगी, भयानक सड़क हादसे में गई बेगुनाहों की जान, देखें दिल दहला देने वाला मंजर

Published : Apr 11, 2024, 03:23 PM IST
Pakistans road accident

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हब इलाके के पास शाह नूरानी दरगाह जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान सड़क हादसा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हब इलाके के पास शाह नूरानी दरगाह जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। ARY की रिपोर्ट के मुताबिक ईद-उल-फितर की देर रात हुए ट्रक कराची से शाह नूरानी दरगाह की ओर जा रहा था, तभी वह खड्ड में गिर गया। इस दौरान घायल लोगों को तुरंत कराची ट्रॉमा सेंटर लाया गया। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि कुछ की हालत गंभीर है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जाम गुलाम कादिर अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।  प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। राहत कार्य तेजी से की जा रही है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने पीड़ितों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

 

 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव स्वास्थ्य बलूचिस्तान सिंध सरकार के संपर्क में हैं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह भी घायल यात्रियों से मिलने के लिए सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर गए। मुख्यमंत्री ने 18  मौतों की भी पुष्टि की, उन्होंने कहा कि कम से कम 52 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 40 को अब तक छुट्टी दे दी गई है। वहीं ट्रॉमा सेंटर में पांच घायल वेंटिलेटर पर हैं।सीएम ने कहा कि दो घायल बच्चों का भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य संस्थान (NICH) में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: 40 हजार हिज्जबुला और 233 पाकिस्तानी सेना के जवान कैसे चंद दिनों में इजरायल को कर देंगे नक्शे से साफ? पाकिस्तानी पूर्व सीनेटर ने बताया प्लान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'ट्रंप की गलती का हिसाब चुकता किए बिना खत्म नहीं होगी जंग', ईरान की अमेरिका को दोटूक
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, अमेरिका को धमकाते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने से किया इनकार