मैलवेयर अटैक और चिप की कमी 2022 में कारोबार के लिए सबसे बड़े संकट होंगे , 18 फीसदी कम होगा कोविड का असर

Business risk : बीमा कंपनी एओन के अनुसार, 2021 में प्राकृतिक आपदाओं से दुनिया को 238 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसमें से केवल 108 अरब डॉलर ही बीमा कवर में थे। ऐसे में प्राकृतिक आपदा वयापार के लिए तीसरा सबसे बड़ा नुकसान साबित हो रही हैं। 25 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अगले साल में इनमें आठ प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

Vikash Shukla | Published : Jan 21, 2022 9:12 AM IST / Updated: Jan 21 2022, 03:10 PM IST

नई दिल्ली। कोविड 19 महामारी के दौर में दुनियाभर में कारोबारों पर तमाम तरह के जोखिम पैदा हुए हैं। एलियांज ग्लोबल कॉरपोरेट एंड स्पेशियलिटी के रिस्क बैरामीटर सर्वे में 40 प्रतिशत से अधिक विशेषज्ञों ने माना है कि 2022 में कारोबारों के लिए साइबर क्राइम और व्यापार में आने वाली बाधाएं सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर होंगी। 2021 में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा ने पहले ही व्यवसाय को काफी प्रभावित किया है। सर्वे में राहत भरी यह बात सामने आई है कि आने वाले साल में कोविड का नया वैरिएंट आ सकता है, लेकिन इसका असर कारोबार पर 18 फीसदी तक कम होगा। 

प्राकृतिक आपदाओं से 238 अरब डॉलर का नुकसान 
विशेषज्ञों का कहना है कि पहले बवंडर, तूफान, भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा वाले खतरे कुछ चुनिंदा स्थानों पर होते थे। लेकिन अब इनके बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकांश वैज्ञानिकों का मानना  है कि जलवायु परिवर्तन के परिणामों का संभावित खतरा पूरी दुनिया में खतनाक रूप ले रहा है। बीमा कंपनी एओन के अनुसार, 2021 में प्राकृतिक आपदाओं से दुनिया को 238 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसमें से केवल 108 अरब डॉलर ही बीमा कवर में थे। ऐसे में प्राकृतिक आपदा वयापार के लिए तीसरा सबसे बड़ा नुकसान साबित हो रही हैं। 25 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अगले साल में इनमें आठ प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

मेलवेयर अटैक और चिप की कमी सबसे बड़ी रुकावट 
2020 के डेटा देखें तो दुनियाभर की तमाम इंडस्ट्रीज से 29,207 शिकायतें सामने आईं। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर की सरकारों और व्यवसायों पर मैलवेयर अटैक, दुनियाभर में चिप की कमी व्यापारों के लिए दो सबसे बड़े जोखिम हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी इस साल ही नहीं, 2023 में भी व्यापार के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय होगा। यही नहीं, वायरस का नया वैरिएंट महामारी को और बढ़ा सकता है, जैसे कि 2021 में किसी ने नहीं सोचा था कि नया वैरिएंट आएगा, लेकिन ओमीक्रोन ने दुनिया को फिर से प्रभावित किया।  

क्या है एलियांज रिस्क बैरोमीटर सर्वे 
एलियांज रिस्क बैरोमीटर यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व के विशेषज्ञों के बीच किया जाने वाला एक वार्षिक सर्वेक्षण है। इस सर्वे में एलियांज ग्लोबल कॉरपोरेट एंड स्पेशियलिटी और अन्य रिस्क एडवाइजर्स के साथ ही ग्लोबल कंपनीज, ब्रोकर्स और उद्योग व्यापार समूहों को शामिल किया जाता है। 

यह भी पढ़ें
Budget 2022: रिन्यूएबल एनर्जी पर केंद्र सरकार कर सकती है बड़े ऐलान, पीएम मोदी का है ड्रीम प्रोजेक्‍ट
भारत में 5 करोड़ से ज्‍यादा लोग बेरोजगार, महिलाओं की संख्‍या में इजाफा

Share this article
click me!