पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भयानक सुसाइड अटैक, हवा में उड़ गईं 55 लाशें-पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाने जुटे थे लोग

Published : Sep 29, 2023, 02:31 PM ISTUpdated : Sep 29, 2023, 04:23 PM IST
Balochistan blast

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मस्जिद के पास हुए सुसाइड अटैक में 55 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हुए हैं। लोग पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाने के लिए जुटे थे तभी धमाका हो गया।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भीषण बम विस्फोट हुआ है। इसकी चपेट में आकर 55 लोग मारे गए हैं और 50 से अधिक घायल हुए हैं। पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक मस्जिद के पास जुटे थे तभी सुसाइड अटैक हुआ।

धमाका इतना तेज था कि मृतकों के शवों के चिथड़े उड़ गए। चंद सेकंड पहले जहां उत्साह का माहौल था वह 55 लोगों की लाशें बिछ गईं। घायल लोग चीखने-चिल्लाने लगे। धमाके में एक डीएसपी की भी मौत हुई है। डीआईजी मुनीर अहमद ने बताया कि हमलावर ने डीएसपी के वाहन के पास खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया था। धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कई खून से सनी लाशें और कटे हुए अंग बिखरे हुए दिखाई दिए हैं।

पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाने जुटे थे लोग

घटना बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिला में घटी। यहां मस्जिद के पास भारी मात्रा में विस्फोटक की मदद से धमाका किया गया। शुक्रवार को लोग बड़ी संख्या में पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाने के लिए जुटे थे तभी धमाका हो गया। मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ता उल मुनीम ने कहा है कि विस्फोट बहुत बड़ा था। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में मस्तुंग के डीएसपी नवाज गशकोरी में शामिल हैं।

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी, TTP ने कहा नहीं है हमारा हाथ

इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने शु्क्रवार दोपहर तक नहीं ली है। पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने बम धमाके में अपना रोल होने से इनकार किया है। सितंबर में मस्तुंग जिला में हुआ यह दूसरा बड़ा बम विस्फोट है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में एक विस्फोट हुआ था। इसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कई लोग घायल हो गए थे।

बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा ट्रांसफर किया जा रहा है। सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। बलूचिस्तान के अंतरिम मुख्यमंत्री अली मर्दन डोमकी ने घटना की निंदा की और विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?