कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ वायरल हुई मेलानिया ट्रम्प की फोटो

Published : Aug 27, 2019, 11:58 AM ISTUpdated : Aug 27, 2019, 12:00 PM IST
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ वायरल हुई मेलानिया ट्रम्प की फोटो

सार

जी-7 की बैठक के बाद वर्ल्ड लीडर्स के फोटो सेशन के दौरान कनाडा के पीएम  जस्टिन ट्रूडो के साथ मेलानिया ट्रम्प की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

बिआरित्ज, फ्रांस।  जी-7 की बैठक के बाद इस वीकेंड व्रर्ल्ड लीडर्स की उनकी फैमिली के साथ फोटो सेशन के दौरान मेलानिया ट्रम्प की कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को विश करती एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस फोटो को लेकर ऑनलाइन काफी कमेंट किए जा रहे हैं और कई लोग इसे लेकर मजाक भी बना रहे हैं। 

खास अंदाज में किया ग्रीट
यूरोपीय प्रेस फोटो एजेंसी के फोटोग्राफर ने वर्ल्ड लीडर्स और उनकी पत्नियों की तस्वीरें शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर रविवार शाम को ली। इसमें  डोनाल्ड ट्रम्प के साथ आईं मेलानिया ने ट्रूडो को एक खास ही अंदाज में ग्रीट किया, जिसे बेहद ग्लैमरस कहा जा सकता है। 

पहले भी आई हैं ग्लैमरस फोटोज
मेलानिया ट्रम्प और ट्रूडो की तस्वीरें दुनिया के राजनीतिक मंच पर अतीत के उन पलों की याद दिलाती हैं, जिनमें राजनीतिक हस्तियां, खासकर नेताओं की पत्नियां बेहद ग्लैमरस अंदाज में सामने आई हैं। 

मिशेल ओबामा और प्रिंस हैरी
उल्लेखनीय है कि 2016 में मिशेल ओबामा की ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के साथ एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसका वीडियो मीडिया में काफी पॉपुलर हुआ था। यह स्टोरी तब मीडिया में 'मिशेल ओबामा रियली लाइक प्रिंस हैरी' शीर्षक से चली थी।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत-मलेशिया के बीच हुए ये 6 सबसे बड़े समझौते, तमिल भाषा पर पीएम मोदी का बयान क्यों है सबसे अहम?
OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे