रूस में लगातार घट रही मर्दों की आबादी, आखिर क्या हैं वो 3 वजहें जिनके चलते देश छोड़ रहे पुरुष

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीनों से चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तक कि जंग की वजह से हो रही मौतों के डर से रूस में पुरुष डर के मारे देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसकी वजह से पहले से ही मर्दों की कमी से जूझ रहे रूस की सड़कें सूनी होती जा रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 28, 2022 6:07 AM IST / Updated: Oct 28 2022, 12:02 PM IST

Russia Ukrain War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीनों से चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तक कि जंग की वजह से हो रही मौतों के डर से रूस में पुरुष डर के मारे देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसकी वजह से पहले से ही मर्दों की कमी से जूझ रहे रूस की सड़कें सूनी होती जा रही हैं। अगर गलती से कोई मर्द दिख भी जाता है तो पुलिस उसे पकड़ लेती है। आखिर क्यों गायब हो रहे हैं रूस के मर्द और पुलिस इन्हें क्यों पकड़ रही है, आइए जानते हैं। 

वो 3 वजहें, जिसके चलते रूस से गायब हो रहे मर्द?
- रूस की पुलिस मर्दों को पकड़कर जबर्दस्ती सेना में भर्ती कर रही है। इस डर की वजह से रूस के पुरुष देश छोड़कर भागने को मजबूर हैं। 
- इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लामबंदी का ऐलान किया है। लामबंदी के तहत 3 लाख रिजर्व सैनिकों को जंग में भेजा जाएगा। 
- यही वजह है कि वहां की पुलिस मर्दों को जबरन पकड़ कर सेना में भर्ती कर रही है। 

7 लाख से ज्यादा मर्दों ने छोड़ा देश : 
रूसी राष्ट्रपति के लामबंदी की घोषणा के बाद से ही रूस में मर्दों के पलायन का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले कुछ हफ्तों में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देश छोड़ दिया है। अब तक 2 लाख रूसी मर्द कजाकिस्तान, 1.19 लाख यूरोपीय देश और 49 हजार रूस छोड़कर जॉर्जिया भाग गए। इसके अलावा कई लोग अर्मेनिया, अजरबैजान, इजरायल और अर्जेंटीना जैसे देशों में भी गए हैं। 

पहले से ही पुरुषों की कमी से जूझ रहा रूस : 
बता दें कि रूस की कुल आबादी करीब साढ़े 14 करोड़ है। इसमें महिलाओं की संख्या 7.88 करोड़, जबकि पुरुषों की 6.81 करोड़ है। मतलब रूस पहले से ही मर्दों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में अब सेना में जबरन भर्ती किए जाने के डर से हो रहा पलायन रूस में मर्दों की आबादी को और घटा देगा।

रूस की तरह यूक्रेन में भी पुरुष आबादी कम :
रूस की तरह ही यूक्रेन में भी पुरुष आबादी कम है। साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही जंग की वजह से यहां भी मर्दों की संख्या घटती जा रही है। बता दें कि यूक्रेन की आबादी करीब साढ़े 4 करोड़ है। इनमें महिलाओं की संख्या 2.5 करोड़, जबकि पुरुषों की 2 करोड़ है। यूक्रेन के ज्यादातर मर्द या तो बॉर्डर पर हैं या फिर अपने बिजनेस में लगे हुए हैं। यहां तक कि यूक्रेन की सरकार ने मर्दों के देश छोड़कर जाने पर भी पाबंदी लगा दी है। 

जंग में अब तक 60 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत : 
2 अक्टूबर, 2022 को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि पिछले 8 महीनों में यूक्रेन से जंग के दौरान करीब 60 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। वहीं इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भवन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस जंग में 75 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। 

ये भी देखें : 

सामने मौत, फिर भी मौज : रूस ने किया एटम बम से हमला तो 'सेक्स पार्टी' करेंगे यूक्रेन के 15 हजार लोग

क्या है परमाणु बम, कैसे मचाता है तबाही? दुनिया में किसके पास हैं सबसे ज्यादा और खतरनाक न्यूक्लियर वैपन

Share this article
click me!