जर्मनी के हैम्बर्ग में खूनी खेल, चर्च में हुई गोलीबारी में 6 की मौत, पुलिस पहुंची तो शूटर ने खुद को मारी गोली

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गुरुवार रात हुई गोलीबारी में 6 से 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के पहुंचने पर शूटर ने खुद को गोली मार ली थी।

Vivek Kumar | Published : Mar 10, 2023 2:15 AM IST / Updated: Mar 10 2023, 07:54 AM IST

हैम्बर्ग। उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गुरुवार रात को गोलीबारी हुई, जिससे 6 से 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर ने खुद को गोली मार ली। घटना यहोवा में स्थित एक चर्च में हुई। 

जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इमारत के अंदर कई गोलियां चलाई गईं, जिससे कई लोग मारे गए और घायल हुए। हैम्बर्ग के ग्रॉस बोरस्टेल जिला के पुलिस प्रवक्ता होल्गर वेहरेन ने कहा, “हम केवल इतना जानते हैं कि यहां कई लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पतालों में ले जाया गया है।”

रात 9:15 बजे हुई गोलीबारी

होल्गर वेहरेन ने कहा कि घायलों की गंभीरता के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जर्मन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गोलीबारी में 6 या 7 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। होल्गर वेहरेन ने बताया कि जिस चर्च में गोलीबारी हुई वह तीन मंजिला है। गोलीबारी रात 9:15 बजे हुई। सूचना मिलने के तुरंत बात पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी इमारत में पहुंचे तो देखा कि गोलीबारी से मारे गए और घायल हुए लोग जमीन पर पड़े हुए हैं। उसी वक्त ऊपरी मंजिल में चलाई गई गोली की आवाज पुलिस अधिकारियों ने सुनी। वहां पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने देखा कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है। वह शूटर हो सकता है। पुलिस ने अपने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया।

शूटर के भागने का नहीं मिला संकेत

होल्गर वेहरेन ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि एक शूटर भाग गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी या तो इमारत में था या उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि इस गोलीकांड में कोई अपराधी शामिल था या नहीं।

यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान का हाल, पूरी सैलरी नहीं दे पा रही PIA, नौकरी छोड़ जा रहे पायलट

चार बार हुई गोलीबारी

जर्मन न्यूज एजेंसी डीपीए ने घटनास्थल के पास रहने वाली छात्री लौरा बाउच के हवाले से बताया कि चार बार गोलीबारी की आवाज आई थी। इस दौरान कई राउंड गोली चली थी। गोलीबारी 20 सेकंड से एक मिनट के अंतराल पर हुई। छात्रा ने अपनी खिड़की से देखा कि एक व्यक्ति इमारत के ग्राउंड फ्लोर से सेकंड फ्लोर की ओर दौड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: ड्राइवर ने की हिंदू डॉक्टर की हत्या, रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से रेत दिया गला

Share this article
click me!