
Ship Highjacked Somalia. सोमालिया में एक जहाज को ही अगवा कर लिया गया है जिस पर चालक दल के 15 भारतीय भी सवार हैं। अब इनकी खोज में भारतीय नौसेना को उतारा गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि नौसेना ने चालक दल के साथ कम्यूनिकेशन स्थापित कर लिया है और अगवा किए गए जहाज पर बराबर नजर बनाकर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमालिया में जिस जहाज को हाईजैक किया गया है, उस पर लाइबेरिया का झंडा लगाथा। फिलहाल जहाज पर इंडियन नेवी की निगरानी चल रही है।
आईएनएस चेन्नई को जहाज की तरफ भेजा गया
सोमालिया के तट पर जहाज हाईजैक की सूचना और भारतीय चालक दल की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने आईएनएस चेन्नई युद्धपोत को जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। फिलहाल भारतीय नौसेना ने चालक दल के साथ संचार स्थापित कर लिया और जहाज की निगरानी की जा रही है। नौसेना अपहृत विमान की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। साथ ही दूसरी एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। नौसेना ने अपने बयान में कहा है कि इंटरनेशनल पार्टनर्स और मित्र देशों के भी संपर्क में हैं ताकि इस एरिया में कमर्शियल शिप्स की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
सर्विलांस एयरक्राफ्ट युद्धपोत करेगा रेस्क्यू
भारतीय नौसेना की तरफ से जहाज को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। नौसेना ने सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धपोत को रवाना किया है, जिससे अधिकारियों को इनपुट मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार लाइबेरिया के फ्लैग वाले शिप ने यूकेएमटीओ पोर्टल को मैसेज भेजा और बताया कि बीते 4 जनवरी 2024 को शाम 5 से 6 सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया और शिप पर सवार हो गए। इस घटना पर भारतीय नौसेना ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी है। आईएनएस चेन्नई को जहाज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। एक एयरक्राफ्ट लगातार जहाज के ऊपर और आसपास उड़ान भर रहा है ताकि जल्द से जल्द शिप को रेस्क्यू कर लिया जाए।
यह भी पढ़ें
US Hindu Temple: कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने लिखे भारत विरोधी नारे
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।