भारत की सीमा से सटे प्रांत-2 का नाम नेपाल ने मधेस प्रदेश किया, जानिए कौन हैं ये मधेसी

नेपाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत की सीमा से सटे दक्षिणपूर्वी प्रांत-दो का नाम 'मधेस प्रदेश' घोषित कर दिया है। इसकी राजधानी जनकपुरी को बनाया गया है। इसके नाम को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी। यहां के लोग भारतीय मूल के हैं, जो मैथिली बोलते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2022 5:15 AM IST / Updated: Jan 19 2022, 10:53 AM IST

काठमांडु. पड़ोसी मुल्क नेपाल ने मधेसियों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। नेपाल सरकार ने भारत की सीमा से सटे दक्षिणपूर्वी प्रांत-दो का नाम 'मधेस प्रदेश' घोषित कर दिया है। इसकी राजधानी जनकपुरी को बनाया गया है। इसके नाम को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी। यहां के लोग भारतीय मूल के हैं, जो मैथिली बोलते हैं। इसे 2015 में अलग प्रांत बनाया गया था, लेकिन इसके आधिकारिक नाम को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका था।

वोटिंग कराकर लिया फैसला
प्रांतीय विधानसभा ने सोमवार को इन दोनों फैसलों के लिए दो-तिहाई के बहुमत से मतदान किया। 99 सदस्यों में से 78 ने जनकपुर को राजधानी बनाने के लिए और 80 ने प्रांत का नाम मधेस करने के लिए अपना वोट दिया। बता दें कि मधेस क्षेत्रफल में नेपाल का सबसे छोटा राज्य है। यह आबादी के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा प्रांत है। दक्षिण में इसकी सीमा भारत (बिहार) से सटी है। इस प्रांत में 8 जिले आते हैं।

Latest Videos

भगवान शिव से जुड़ा है रिश्ता
मधेसी का अर्थ मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों से होता है। हिंदू धर्म में मधेस का आशय भगवान शिव से है। सितंबर 2015 में जब नेपाल का नया संविधान प्रभावी हुआ, तब इसे प्रांत बनाया गया था। हालांकि नेपाल के संविधान में इसे और अधिकार व प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन तक हुए थे। सितंबर, 2015 से फरवरी, 2016 के बीच विरोध प्रदर्शनों में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

कौन हैं मधेसी
नेपाल के दक्षिणी भाग के मैदानी क्षेत्र को मधेश(मधेस) कहते हैं। यहां के नेपाली लोगों को मधेशी या मधेसी कहते हैं। इस क्षेत्र को 'तराई' भी कहते हैं। तराई में वास करने वाले इन नेपाली लोगों को तराईबासी भी कहा जाता है। मधेश शब्द 'मध्यदेश' का अपभ्रंश माना जाता है। विकिपीडिया के अनुसार, मैथिली, थारु, अवधी, भोजपुरी और अन्य भाषाएं (जो भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बोली जाती हैं) बोलने वाले लोग जो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों जैसे दिखते हैं और जिनकी संस्कृति और रीति-रिवाज बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगो से काफी मिलती है, लेकिन जो नेपाली हैं, वो लोग मधेशी कहलाते हैं। मधेशी मूल के नेपाली और भारत के बिहारी या उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोगों के रहन-सहन और संस्कृति में कुछ भी असमानता नहीं है, अन्तर केवल यह है कि मधेशी नेपाली नागरिक है और नेपाल में रहते हैं।

यह भी पढ़ें
नोबेल पुरस्कार विजेता गैब्रियल गार्सिया मार्केज की मौत के बाद बड़ा खुलासा, मैक्सिको में है 30 साल की बेटी
London के आलीशान घर की लड़ाई हारे Vijay Mallya, अब UBS स्विस बैंक कभी भी कर सकेगा अपना कब्जा
कौन हैं Rishi Sunak जो बन सकते हैं UK का PM, सट्टाबाजार में भी उनके नाम पर अरबों रुपयों का दांव?

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान