
Nobel Prize Physics 2023: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित नोबेल प्राइज का ऐलान होना शुरू हो गया है। मेडिसीन के बाद मंगलवार को फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है। 2023 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एन हुलियर को मिला है। फिजिक्स में अबतक 119 लोगों को पुरस्कार मिल चुका है। प्राइज कमेटी 2023 के लिए नामों का ऐलान करते हुए बताया कि इन वैज्ञानिकों की खोज में एटम और मोलिक्यूल्स में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स की दुनिया को समझने में अहम मदद मिलेगी। तीनों वैज्ञानिकों ने उस एक्पेरिमेंटल मेथड को खोजा था, जो किसी मैटर में इलेक्ट्रॉन डॉइनेमिक्स के अध्यान के लिए लाइट की एटोसेकेंड पल्स जनरेट करते हैं।
मेडिसीन में नोबल पुरस्कार कोरोना से जंग लड़ने में सहायक बनें वैज्ञानिकों को…
चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार इस बार कैटालिन कारिको (Katalin Kariko), ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) को दिया गया है। कोरोना के खिलाफ जंग में दोनों वैज्ञानिकों के अद्वितीय योगदान के लिए मेडिसीन का नोबल प्राइज संयुक्त रूप से दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
पुरस्कार की बढ़ी राशि
नोबल पुरस्कार की राशि को इस साल बढ़ाकर 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $1 मिलियन) कर दिया गया है। यह पुरस्कार, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक एवं बिजनेसमैन सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से दिया जाता है। साल 1901 से यह पुरस्कार दिया जाता है। 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में नोबेल प्राइज दिया जाएगा। किंग कार्ल XVI गुस्ताफ King Carl XVI Gustaf से अपना पुरस्कार प्राप्त करेंगे। इसमें एक डिप्लोमा, एक गोल्ड मेडल और 1 मिलियन डॉलर का चेक शामिल होगा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।