उत्तर कोरिया: डांस करते वक्त तस्वीर की ओर इशारा किया तो 6 महीने की गर्भवती को मिली मौत की सजा, महिलाओं का निकाला जा रहा गर्भाशय

Published : Mar 31, 2023, 01:07 PM ISTUpdated : Mar 31, 2023, 01:08 PM IST
North Korea

सार

उत्तर कोरिया की सरकार इंसानों पर एक्सपेरिमेंट्स कर रही है। यहां छह महीने की गर्भवती महिला को घर में डांस करने समय तस्वीर की ओर इशारा करने के चलते सबके सामने मौत की सजा दी गई।

सियोल। उत्तर कोरिया की तानाशाह सरकार अपने देश के लोगों पर इस कदर अत्याचार कर रही है कि रूह कांप जाए। यहां छह महीने की गर्भवती महिला को घर में डांस करते वक्त दिवंगत तानाशाह किम इल-सुंग की तस्वीर की ओर इशारा करने पर मौत की सजा दे दी गई।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय की एक रिपोर्ट में उत्तर कोरिया में किए जा रहे कथित मानवाधिकारों के हनन की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि उत्तर कोरिया में समलैंगिकों को मौत की सजा दी जा रही है। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की जबरन नसबंदी की जा रही है। इसके साथ ही कम लंबाई वाली महिलाओं का गर्भाशय निकाला जा रहा है।

कम लंबी महिलाओं का निकाला जा रहा गर्भाशय
रिपोर्ट के अनुसार तानाशाह सरकार बच्चों की हत्या भी कर रही है। सरकार ने छह महीने की गर्भवती महिला को सबके सामने मौत की सजा दी। सरकार ऐसी महिलाओं की लिस्ट बना रही है जिनकी लंबाई कम हो। इन महिलाओं का जबरन गर्भाशय निकाल दिया जाता है। सरकार ने देश की सभी नर्सों को कम लंबाई वाले लोगों की लिस्ट तैयार करने के लिए विवश किया है। सरकार इंसानों पर एक्सपेरिमेंट्स भी करा रही है।

पूजा करने पर मिलती है मौत
उत्तर कोरिया की सरकार समलैंगिकों और देश छोड़कर भागने की कोशिश करने वालों को मौत की सजा दे रही है। इसके साथ ही ड्रग्स का इस्तेमाल करने या बेचने वालों, दक्षिण कोरिया की मीडिया की खबरे शेयर करने वालों और पूजा-पाठ करने वालों को भी मारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Porn Star को पैसे देने के मामले में फंसते जा रहे डोनाल्ड ट्रम्प, लगे आपराधिक आरोप, बनाया अनचाहा खास रिकॉर्ड

450 पेज की रिपोर्ट में 2017 से 2022 तक उत्तर कोरिया से भागे 500 से अधिक लोगों से मिली जानकारी को इकट्ठा किया गया है। उत्तर कोरिया ने अफीम पीने और दक्षिण कोरिया में बनाए गए वीडियो को देखने के आरोपी छह किशोरों को मौत की सजा दी। इन्हें कांगवोन प्रांत के वॉनसन शहर के एक स्टेडियम में लोगों के सामने गोली मारी गई। उत्तर कोरिया की सरकार अपने देश के लोगों पर एक्सपेरिमेंट्स कर रही है। इसके लिए हॉस्पिटल 83 नाम की फैसिलिटी तैयार की गई है। प्रयोग में शामिल लोगों को गुप्त रूप से पहले नींद की गोलियां खिलाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: शहबाज सरकार ने चीफ जस्टिस के पर कतरे, नहीं ले पाएंगे Suo Moto, हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह