साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुए लेखक जॉन फॉसे, मिलेगा 10 लाख डॉलर

नॉर्वेजियन लेखक और नाटककार जॉन फॉसे को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें 1 मिलियन डॉलर मिलेगा।

 

Vivek Kumar | Published : Oct 5, 2023 1:31 PM IST / Updated: Oct 05 2023, 07:05 PM IST

स्टॉकहोम। नॉर्वेजियन लेखक और नाटककार जॉन फॉसे को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड अनकही बातों को आवाज देने वाले अपने अभिनव नाटकों और गद्य के लिए मिला है।

नोबेल पुरस्कार देने वाली स्वीडिश अकादमी जॉन फॉसे को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 1 मिलियन डॉलर) देगी। भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के लिए स्वीडिश अकादमी द्वारा नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है।

इन्हें मिला है रसायन, फिजिक्स और चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

इस साल रसायन के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को मिला है। यह सम्मान इन्हें क्वांटम डॉट्स की खोज और सिंथेसिस करने के लिए दिया गया है। 2023 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एन हुलियर को मिला है। चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है।

अल्फ्रेड नोबेल के सम्मान में दिया जाता है नोबेल अवार्ड

ये पुरस्कार प्रसिद्ध स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के सम्मान में स्थापित किए गए थे। अल्फ्रेड नोबेल को उनके अभूतपूर्व आविष्कार डायनामाइट के लिए याद किया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल का निधन 1896 में हुआ था। नोबेल पुरस्कार के लिए धन अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से मिलता है। साहित्य, विज्ञान और शांति में उपलब्धियों के लिए 1901 से नोबेल पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रसायन में नोबेल पुरस्कार का ऐलान: क्वांटम डॉट्स की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला संयुक्त रूप से प्राइज

नोबेल पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं। इसके विजेताओं की घोषणा अक्टूबर के महीने में स्टॉकहोम में होती है। विजेताओं का चुनाव नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा किया जाता है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार ऐसे लेखकों को दिया जाता है जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में असाधारण काम किया हो। 2022 के एनी एर्नाक्स को साहित्य में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

Share this article
click me!