Nobel Prize Winners List 2023 रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को केमिस्ट्री के रेसिपिएंट्स के नाम का ऐलान किया। अबतक मेडिसीन, फिजिक्स के विजेताओं का ऐलान हो चुका है।

Nobel Prize 2023: रसायन के क्षेत्र में 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। क्वांटम डॉट्स की खोज करने और सिंथेसिस करने के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज इस बार मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को केमिस्ट्री के रेसिपिएंट्स के नाम का ऐलान किया। अबतक मेडिसीन, फिजिक्स के विजेताओं का ऐलान हो चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इनको मिला फिजिक्स का नोबेल प्राइज

2023 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एन हुलियर को मिला है। फिजिक्स में अबतक 119 लोगों को पुरस्कार मिल चुका है। प्राइज कमेटी 2023 के लिए नामों का ऐलान करते हुए बताया कि इन वैज्ञानिकों की खोज में एटम और मोलिक्यूल्स में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स की दुनिया को समझने में अहम मदद मिलेगी। तीनों वैज्ञानिकों ने उस एक्पेरिमेंटल मेथड को खोजा था, जो किसी मैटर में इलेक्ट्रॉन डॉइनेमिक्स के अध्यान के लिए लाइट की एटोसेकेंड पल्स जनरेट करते हैं।

मेडिसीन में नोबल पुरस्कार कोरोना से जंग लड़ने में सहायक बनें वैज्ञानिकों को…

चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार इस बार कैटालिन कारिको (Katalin Kariko), ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) को दिया गया है। कोरोना के खिलाफ जंग में दोनों वैज्ञानिकों के अद्वितीय योगदान के लिए मेडिसीन का नोबल प्राइज संयुक्त रूप से दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

पुरस्कार की बढ़ी राशि

नोबल पुरस्कार की राशि को इस साल बढ़ाकर 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $1 मिलियन) कर दिया गया है। यह पुरस्कार, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक एवं बिजनेसमैन सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से दिया जाता है। साल 1901 से यह पुरस्कार दिया जाता है। 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में नोबेल प्राइज दिया जाएगा। किंग कार्ल XVI गुस्ताफ King Carl XVI Gustaf से अपना पुरस्कार प्राप्त करेंगे। इसमें एक डिप्लोमा, एक गोल्ड मेडल और 1 मिलियन डॉलर का चेक शामिल होगा।