तुर्किये में भूकंप: विदेश मंत्रालय ने बताया एक भारतीय लापता, 10 लोग दूरदराज के इलाकों में फंसे

Published : Feb 08, 2023, 09:33 PM ISTUpdated : Feb 08, 2023, 09:39 PM IST
NDRF

सार

तुर्किये में आए भूकंप (Turkiye Earthquake) में एक भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। 10 भारतीय दूरदराज के इलाके में फंसे हैं। वे सुरक्षित हैं। भारत से भेजी गई टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सोमवार-मंगलवार को तुर्किये में आए भीषण भूकंप (Turkiye Earthquake) में एक भारतीय लापता हो गए हैं। वहीं, 10 भारतीय दूरदराज के इलाकों में फंसे हुए हैं। वे सुरक्षित हैं। भारत द्वारा तुर्किये भेजी गई विशेषज्ञ टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

तुर्किये की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त लॉन्च किया है। इसके साथ ही भारत द्वारा भूकंप प्रभावित सीरिया की भी मदद की जा रही है। दोनों देशों में भूकंप के चलते 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा बुधवार को बताया कि तुर्किये के भूकंप प्रभावित इलाके में मौजूद एक भारतीय लापता हैं। वह कारोबार के मामले में तुर्किये की यात्रा पर आए थे। दो दिन से उनके बारे में जानकारी नहीं मिली है। हम परिवार और बेंगलुरु स्थित उनकी कंपनी के संपर्क में हैं। 10 और लोग दूरदराज के इलाके में फंसे हुए हैं, वे सुरक्षित हैं।

अदाना में स्थापित किया जा रहा कंट्रोल रूम

संजय वर्मा ने कहा कि तीन भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार से संपर्क किया था। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। तुर्किये में मौजूद भारतीय लोग सुरक्षित हैं। वर्मा ने कहा, "तुर्किये के अदाना में हम एक कंट्रोल रूम स्थापित कर रहे हैं। हमें करीब 75 लोगों के फोन आए हैं, जिन्होंने हमारे दूतावास से सूचना और सहायता के बारे में पूछा है।"

तुर्किये में रहते हैं करीब 3 हजार भारतीय

बता दें कि तुर्किये में करीब 3 हजार भारतीय रहते हैं। इनमें से 1800 इस्तांबुल और इसके आसपास रहते हैं। 250 लोग अंकारा में रहते हैं और बाकी लोग पूरे देश में फैले हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "ऑपरेशनदोस्त के तहत भारत तुर्की और सीरिया में खोज और बचाव दल, एक फील्ड अस्पताल, सामग्री, दवाएं और उपकरण भेज रहा है। ऑपरेशन जारी है।"

यह भी पढ़ें- Heart Breaking pictures: तुर्किये-सीरिया में मलबे में अभी भी फंसे हैं बड़ी संख्या में लोग, बचेंगे या नहीं, कोई नहीं जानता

मंगलवार को भारत ने चार सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों से राहत सामग्री, एक मोबाइल अस्पताल और विशेष खोज और बचाव दल तुर्किये भेजा था। वायु सेना के सी-130 जे विमान राहत सामग्री सीरिया भेजी गई है। भारत तुर्किये के लिए और राहत सामग्री भेज रहा है। वर्मा ने कहा कि तुर्किये ने सहायता के लिए भारत को संदेश भेजा था। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच सीरिया को सहायता भेजने के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा कि भारत 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के जी20 मंत्र का पालन कर रहा है। ऐसी मानवीय सहायता प्रतिबंधों के दायरे में नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, तुर्किये ने पीएम शहबाज शरीफ से कहा- नहीं आएं हमारे पास

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?