Bangladesh-India: बांग्लादेश में जीत के बाद बीएनपी अपने नेता तारिक रहमान के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है। पीएम मोदी ने हाल ही में रहमान को जीत की बधाई भी दी।
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: दक्षिण एशिया की राजनीति में एक अहम हलचल देखने को मिल रही है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अपने लीडर तारिक रहमान (Tarique Rahman) के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत-बांग्लादेश रिश्तों के लिए बड़ा कूटनीतिक संकेत होगा।
तारिक रहमान की ताजपोशी को लेकर क्या है तैयारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BNP की जीत के बाद शपथ समारोह को क्षेत्रीय स्तर का बड़ा इवेंट बनाने का प्लान है। बताया जा रहा है कि दक्षिण एशिया के प्रमुख नेताओं को न्योता भेजने पर विचार हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी अहम मेहमान हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक समारोह की तारीख या किसी विदेशी नेता की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पीएम मोदी और रहमान की बातचीत क्यों अहम?
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से फोन पर बात की और चुनावी जीत पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत और बांग्लादेश के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं, और भारत शांति व विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
तारिक रहमान का शपथ समारोह क्यों खास हो सकता है?
अगर मोदी समारोह में शामिल होते हैं, तो इसके एक नहीं कई मायने होंगे। जिनमें नई सरकार को भारत का शुरुआती समर्थन, क्षेत्रीय सहयोग का संदेश, आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों पर नई शुरुआत। जानकार मानते हैं कि बांग्लादेश की नई राजनीतिक दिशा में भारत की भूमिका अहम रहेगी।
क्या भारत-बांग्लादेश के रिश्ते बदल सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार, सीमा सुरक्षा, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे कई मुद्दे हैं। नई सरकार के साथ इन क्षेत्रों में नई पहल देखने को मिल सकती है। अगर शपथ समारोह में भारत की उच्चस्तरीय मौजूदगी रहती है, तो यह दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती दे सकता है।
इसे भी पढ़ें-Bangladesh Next PM Net Worth: अमीरी में पत्नी से भी पीछे तारिक रहमान, जानिए कितना है बैंक बैलेंस
इसे भी पढ़ें-Bangladesh New Government: भारत के लिए गुड न्यूज या वॉर्निंग सिग्नल?
