पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिकों पर हमला, गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल, मरीज बनकर आया था हमलावर

Published : Sep 28, 2022, 09:00 PM IST
पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिकों पर हमला, गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल, मरीज बनकर आया था हमलावर

सार

पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिकों पर हमला हुआ है। हमलावर मरीज बनकर डेंटल क्लीनिक में आया और गोलीबारी कर दी। हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।  

कराची। पाकिस्तान के कराची के सदर इलाके में बुधवार को चीनी नागरिकों पर हमला (Chinese citizens attacked in Karachi) हुआ। गोलीबारी में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य चीनी नागरिक घायल है। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात हमलावर डेंटल क्लीनिक में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। 

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार एसएसपी साउथ असद राजा ने बताया कि गोलीबारी में हताहत हुए तीनों लोग चीनी नागरिक हैं। गोली लगने से एक चीनी नागरिक की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमलावर करीब 30 साल का था। वह पतलून और नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। वह मरीज होने का नाटक करते हुए क्लिनिक में आया और गोलियां चला दी।

लंबे समय से डेंटल क्लीनिक चला रहे थे पीड़ित 
असद राजा ने कहा कि पीड़ित कराची में लंबे समय से डेंटल क्लीनिक चला रहे थे। उन्हें कभी किसी से धमकी नहीं मिली थी। पीड़ितों की पहचान 25 साल के रोनाल्ड, 72 साल के मार्गरेट हू और 74 साल के रिचर्ड हू के रूप में हुई है। डॉ सुमैया सैयद ने बताया कि एक व्यक्ति को डॉ रूथ पफौ सिविल अस्पताल में मृत लाया गया था। एक पुरुष और एक महिला को घायल अवस्था में जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर है। उनके पेट में गोली लगी है। 

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान के इंटरनल मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने सिंध के मुख्य सचिव को गोलीबारी पर एक रिपोर्ट तैयार करने और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घटना की निंदा की और चीनी नागरिक की मौत पर दुख व्यक्त किया। सनाउल्लाह ने कहा कि चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मौत का वीडियो वायरलः विरोध के दौरान महिला ने बांधा बाल, पुलिस ने पेट-गर्दन, दिल और हाथ में मार दी गोली

चीनी नागरिकों पर हुए हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना हाल ही में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हुए हमलों की ताजा घटना है। अप्रैल में कराची विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस संस्थान के बाहर एक आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिक मारे गए थे।

यह भी पढ़ें- युद्ध के बावजूद भारत को रूस से मिले मिलिट्री इक्विपमेंट और स्पेयर पार्ट्स की सर्विसिंग में कोई दिक्कत नहीं

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ