देह व्यापार की मंडी बनी पड़ोसी देश की यूनिवर्सिटी, लड़कियों से कराते थे न्यूड डांस और सेक्स पार्टी

पाकिस्तान के इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर को उसके अधिकारियों ने ही देह व्यापार की मंडी बना दिया। सैकड़ों-हजारों लड़कियों को पहले ड्रग्स का आदी बनाया गया फिर गंदे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में उतार दिया गया।

Vivek Kumar | Published : Jul 28, 2023 2:14 AM IST / Updated: Jul 28 2023, 10:15 AM IST

वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान का इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर (Islamia University Bahawalpur) इन दिनों चर्चा में है। यूनिवर्सिटी में जिस तरह के गंदे खेल हो रहे थे उसकी जानकारी सामने आने पर लोग हैरान हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने ही इसे देह व्यापार की मंडी बना दिया था।

पढ़ने के लिए आने वाली लड़कियों को देह व्यापार कराने वाला गिरोह पहले ड्रग्स का आदी बनाता था। इसके बाद उसके गंदे वीडियो बना लिए जाते थे। इसके बाद वीडियो के नाम पर लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता। उनसे देह व्यापार कराया जाता। यूनिवर्सिटी में लड़कियों से न्यूड डांस कराया जाता था। सेक्स पार्टियां होतीं थीं। पाकिस्तान पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार- इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर में नशीली दवाओं की बिक्री होती थी। वहां छात्राओं के साथ ही महिला शिक्षकों का भी यौन शोषण किया जाता था। पुलिस को यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के मोबाइल फोन से हजारों गंदे वीडियो मिले हैं।

इस्लामिया यूनिवर्सिटी का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

पुलिस ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर के कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मेथ और कामोत्तेजक दवाएं बरामद की गई हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रमुख पर छात्राओं और स्टाफ सदस्यों के आपत्तिजनक वीडियो रखने का आरोप है।

पुलिस ने बरामद किया नशीला पदार्थ और अश्लील वीडियो

पुलिस के अनुसार इस्लामिया विश्वविद्यालय बहावलपुर के गिरफ्तार अधिकारियों के मोबाइल फोन से कई सबूत मिले हैं। पुलिस को ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनके आधार पर लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने कई व्हाट्सएप चैट भी बरामद किए हैं।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दावा किया कि नशीली दवाएं रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो अधिकारी छात्राओं और कर्मचारियों को ब्लैकमेल और यौन शोषण करने में शामिल थे। विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष ने कबूल किया है कि उसने अन्य शिक्षकों के एक समूह के साथ छात्रों के माध्यम से ड्रग्स खरीदेंगे और उन्हें बेचा। उसने छात्राओं से न्यूड डांस कराया और सेक्स पार्टियों की व्यवस्था की।

लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था शिक्षकों का एक समूह

पुलिस ने दावा किया कि शिक्षकों का एक समूह लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था। लड़कियों को नशीली दवाओं का आदी बनाकर फंसाया जाता था। उनके गंदे वीडियो बनाए जाते थे। बाद में उन्हें वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया जाता था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: मस्जिद में सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया, एक पुलिस अधिकारी की मौत, कई घायल

विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष के पास से 10 ग्राम चरस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष के पास से 10 ग्राम चरस बरामद किया। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन में छात्राओं के बहुत से गंदे वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस ने एक रिटायर मेजर को गिरफ्तार किया। वह विश्वविद्यालय सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय में पढ़ने आने वाली छात्राओं से देह व्यापार कराने का खेल कई साल से चल रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाली लड़कियों को निशाना बनाया जाता था।

यह भी पढ़ें- पाक सेना प्रमुख को क्यों कहना पड़ा- ' सभी पाकिस्तानियों को फेंक देना चाहिए भीख का कटोरा'

Read more Articles on
Share this article
click me!