जनता पर पाकिस्तान सरकार गिराने जा रही महंगाई बम, पेट्रोल-डीजल की कीमत में होगी 32 रुपए की वृद्धि

Published : Feb 15, 2023, 04:01 PM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 04:14 PM IST
Pakistan Petrol Pump

सार

पाकिस्तान की सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 32 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करने जा रही है। ऐसा होने पर पेट्रोल 282 रुपए प्रति लीटर और डीजल 295.64 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा।

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत खस्ताहाल होती जा रही है। इस बीच पाकिस्तान की सरकार फिर से जनता पर महंगाई बम गिराने जा रही है। ऐसी खबर है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 32 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होने वाली है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 12.8 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। ऐसा होने पर पेट्रोल की कीमत 32 रुपए (पाकिस्तानी) बढ़ जाएगी। अभी पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 250 रुपए प्रति लीटर है। यह बढ़कर करीब 282 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इसी तरह डीजल की कीमत में 12.5 फीसदी की वृद्धि होने की संभावना है। ऐसा होने पर डीजल की कीमत में 32.84 रुपए की वृद्धि होगी। अभी डीजल 262.8 रुपए प्रति लीटर है। इसकी कीमत बढ़कर 295.64 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

केरोसिन तेल की कीमत में भी होगी वृद्धि
पाकिस्तान में केरोसिन तेल की कीमत भी 14.8 फीसदी बढ़ने वाली है। ऐसा होने पर 28.05 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होगी और केरोसिन तेल की कीमत 217.88 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी। बता दें कि कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान की करेंसी रुपए की कीमत काफी घट गई है। इसके चलते तेल आयात करने में पाकिस्तान को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में तेल के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने 1 से 15 फरवरी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

यह भी पढ़ें- 'कुरान के अपमान' पर 'मॉब लिंचिंग' ने PAK की कराई दुनियाभर के मीडिया में बदनामी, अब ताबड़तोड़ 14 गिरफ्तारियां

210 रुपए प्रति लीटर है दूध
पाकिस्तान में सिर्फ पेट्रोल और डीजल की कीमत ही नहीं बढ़ी है। यहां दूध, मांस और सब्जियों जैसे जरूरी सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान में अभी दूध की कीमत 210 रुपए प्रति लीटर, चिकन की कीमत 700-800 रुपए प्रति किलो और मांस की कीमत 1,000-1,100 प्रति किलो है।

यह भी पढ़ें- साइक्लोन से मची तबाही के बीच न्यूजीलैंड के लोअर नॉर्थ आइलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें