Rape In Pakistan: रोजाना 12 महिलाओं का रेप, हर दो घंटे पर लुट रही एक महिला की अस्मत, पाकिस्तान की यही हकीकत

Published : Oct 13, 2022, 06:08 PM ISTUpdated : Oct 13, 2022, 06:19 PM IST
Rape In Pakistan: रोजाना 12 महिलाओं का रेप, हर दो घंटे पर लुट रही एक महिला की अस्मत, पाकिस्तान की यही हकीकत

सार

पाकिस्तान में महिलाओं की क्या स्थिति है, इसे एक हालिया सर्वे से समझा जा सकता है। सर्वे कहता है कि पाकिस्तान में हर दो घंटे में एक महिला का रेप हो रहा है। सर्वे में यह भी खुलासा किया गया है कि यहां न सिर्फ रेप हो रहा है बल्कि बड़े पैमाने पर ऑनर कीलिंग के मामले भी सामने आए हैं।  

Women Raped In Pakistan. हाल ही में किए गए एक सर्वे में शॉकिंग खुलासे किए गए हैं। सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार होता है। हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान में महिलाओं की असुरक्षित स्थितियों पर प्रकाश डाला गया है। यहां बड़े पैमाने पर ऑनर किलिंग के मामले भी सामने आए हैं।

सजा भी न के बराबर है
पंजाब प्रांत के गृह विभाग और मानव अधिकार मंत्रालय से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर पाकिस्तानी चैनल SAMAA TV की जांच इकाई (SIU) द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि महिलाओं के बलात्कार के मामलों में वृद्धि हुई है। वहीं सजा की दर मात्र 0.2 प्रतिशत यानि बहुत ही कम है। सर्वे के अनुसार नए आंकड़ों से पता चलता है कि 2017 से 2021 तक देश में 21,900 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं। इसका मतलब है कि देश भर में प्रतिदिन लगभग 12 महिलाओं या हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया है।

पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि पंजाब में मई 2022 से अगस्त 2022 तक लगभग 350 बलात्कार के मामले सामने आए हैं। हालांकि साल के पहले चार महीनों के लिए कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। 2022 में पाकिस्तान की 44 अदालतों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के 1,301 मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस ने 2,856 मामलों में चार्जशीट दाखिल की  लेकिन केवल 4 फीसदी मामलों की सुनवाई हो पाई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान बलात्कार के मामलों में दोषसिद्धि दर महज 0.2 प्रतिशत रही।

क्या कहते हैं आंकड़े
सर्वेक्षणकर्ताओं के अनुसार ये रिपोर्ट वास्तविक मामलों के मुकाबले हिमशैल की नोक की तरह हैं। क्योंकि सामाजिक कलंक और प्रतिशोधात्मक हिंसा का डर महिलाओं को घटनाओं की रिपोर्ट करने से रोकता है। आंकड़ों से यह पता चलता है कि 2017 में बलात्कार के लगभग 3,327 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में यह 4,456 मामले सामने आए जबकि 2019 में 4,573 मामले सामने आए। वहीं 2021 में रेप के मामले बढ़कर 5,169 तक पहुंच गए। जबकि 2020 में यह आंकड़ा 4,478 तक पहुंच गया। 2022 में सिर्फ मीडिया ने देश भर में बलात्कार के 305 मामले दर्ज किए।

कैसे हैं हालात 
2020 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने अदालतों में महिला विरोधी पूर्वाग्रह वाले 75 देशों में पाकिस्तान को शीर्ष स्थान दिया था। वहीं इस साल जुलाई में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी रिपोर्ट ने पाकिस्तान को लैंगिक समानता के मामले में दूसरे सबसे खराब देश के रूप में रखा गया। 146 देशों के सर्वेक्षण में इसे 145वां स्थान मिला है। पाकिस्तान से खराब प्रदर्शन करने वाला एकमात्र अफगानिस्तान है। 

यह भी पढ़ें

चीन में फिर कोरोना का कहर: शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी से पहले वायरस का हमला, कई शहरों में लॉकडाउन
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?