शंघाई शहर में संक्रमण बढ़ने की वजह से स्कूलों, कोचिंग्स, बार, रेस्त्रां, जिम, सिनेमा हाल व अन्य मनोरंजन स्थलों आदि को पूरी तरह से बंद कर दिया गा है। केवल शंघाई शहर ही नहीं, राज्य में कम से कम 5 जिलों में यह प्रतिबंध लगाए  गए हैं। हालांकि, चीन के अधिकारी लॉकडाउन या किसी प्रकार के प्रतिबंध से साफ तौर पर इनकार कर रहे हैं।

Shanghai's Covid cases jumped: चीन में एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अचानक आए कोविड-19 केसेस में उछाल के बाद शंघाई शहर के स्कूलों केा बंद कर दिया गया है। यहां सक्रमण पर रोकथाम के लिए जिम, स्कूल्स, क्लब्स, सिनेमा हॉल, बार आदि को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक आयोजन के एक दिन पहले कोरोना केस में इतनी बढ़ोत्तरी से आनन फानन में यह फैसला लिया गया है। बुधवार को शंघाई शहर में 47 नए पॉजिटिव मामले आए। यह संख्या 13 जुलाई के बाद से सबसे अधिक है। बीजिंग में भी 18 केस सामने आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का पांच वर्षीय जलसा

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का हर पांच साल में पार्टी कांग्रेस का आयोजन करती है। इस बार यह सम्मेलन इसलिए खास है क्योंकि शी जिनपिंग, राष्ट्रपति का तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। माओ के बाद चीन के सबसे ताकतवर नेता के रूप में वह उभरे हैं। चीन के संविधान में संशोधन के बाद उनको तीसरी बार राष्ट्रपति का कार्यभार सौंपा जा रहा है। लेकिन इस सम्मेलन के पहले कोरोना केसों के बढ़ने से देश में लॉकडाउन की आशंकताएं फिर तेज हो गई हैं। शी, सामाजिक व आर्थिक हैसियत में विकास तो कर ही रहे हैं लेकिन कोविड उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है तो देश में तेजी से फैल रहा। 

कई जिलों में लॉकडाउन जैसी स्थिति

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, शंघाई शहर में संक्रमण बढ़ने की वजह से स्कूलों, कोचिंग्स, बार, रेस्त्रां, जिम, सिनेमा हाल व अन्य मनोरंजन स्थलों आदि को पूरी तरह से बंद कर दिया गा है। केवल शंघाई शहर ही नहीं, राज्य में कम से कम 5 जिलों में यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, चीन के अधिकारी लॉकडाउन या किसी प्रकार के प्रतिबंध से साफ तौर पर इनकार कर रहे हैं लेकिन अंतरिम आदेशों के तहत चुपके से लॉकडाउन की सख्ती कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:

गुजरात के AAP नेता गोपाल इटालिया को NCW के ऑफिस से पुलिस हिरासत में भेजा गया, PM के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप

Swiss Bank में भारतीय अकाउंट्स की डिटेल लिस्ट मिली, स्विटजरलैंड ने 101 देशों के 34 लाख अकाउंट्स किया शेयर