भारत-पाकिस्तान जंग हुई तो क्या सऊदी अरब भी कूद पड़ेगा? जानें ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा

Published : Sep 20, 2025, 03:32 PM IST
khawaja asif

सार

Pakistan Defence Minister Khawaja Asif: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब के साथ हुए सैन्य समझौते के अनुसार अगर कोई देश दोनों में से किसी पर हमला करता है तो दोनों मिलकर बचाव करेंगे।

Pakistan Saudi Arabia Defence Pact: पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच नया रक्षा समझौता हुआ है। इस संबंध में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत या कोई और देश दोनों में से किसी पर हमला करता है तो दोनों एक दूसरे का सैन्य सहयोग करेंगे। आसिफ के बयान के अनुसार अगर भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई होती है तो सऊदी अरब पाकिस्तान को सैन्य मदद देगा। ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

ख्वाजा आसिफ बोले- कोई हमला होगा तो मिलकर बचाव करेंगे पाकिस्तान-सऊदी अरब

पाकिस्तानी न्यूज चैनल Geo TV को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, "हां, बिल्कुल। इसके बारे में कोई शक नहीं है। यह किसी विशेष देश के बारे में नहीं है। यह एक सामूहिक रक्षा सौदा है। इसका प्रयोग आक्रामकता के लिए नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा,

यदि कोई आक्रमण होता है, चाहे वह सऊदी अरब के खिलाफ हो या पाकिस्तान के खिलाफ, हम मिलकर बचाव करेंगे।

 

नाटो संधि से की जा रही पाकिस्तान और सऊदी अरब के समझौते की तुलना

बता दें कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए सैन्य समझौते की तुलना अमेरिकी नेतृत्व वाले संगठन नाटो से की जा रही है। नाटो संधि के अनुच्छेद 5 के अनुसार नाटो के किसी सदस्य देश पर किए गए हमले को संगठन के सभी देशों पर हमला माना जाएगा। सभी देश मिलकर जवाब देंगे। नाटो के देश एक दूसरे के यहां सैनिकों और हथियारों को तैनात करते हैं।

पाकिस्तान की परमाणु क्षमता सऊदी अरब के लिए उपलब्ध होगी

सऊदी अरब अमीर देश है, लेकिन सैन्य ताकत के मामले में दुनिया में प्रमुख स्थान नहीं रखता। दूसरी ओर पाकिस्तान के पास बड़ी सेना है। वह परमाणु शक्ति संपन्न है। ऐसे में नए समझौते से आपात स्थिति में सऊदी अरब के लिए पाकिस्तान की सैन्य क्षमता और यहां तक कि परमाणु क्षमता भी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- सऊदी-पाकिस्तान में क्यों हुआ डिफेंस एग्रीमेंट? क्या मुनीर ने आवाम को बनाया बेवकूफ?

आसिफ ने न्यूज एजेंसी रॉयटर से कहा, "इस समझौते के तहत हमारी क्षमताएं निश्चित रूप से उपलब्ध होंगी।" हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि उसकी परमाणु ताकत भारत पर केंद्रित है। एक सीनियर सऊदी अधिकारी ने कहा, "यह एक व्यापक रक्षात्मक समझौता है, जिसमें सभी सैन्य साधन शामिल हैं।"

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने बताया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? कहा-चिप हो या शिप, हमें भारत में ही बनाने होंगे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

भारत-रूस शिखर सम्मेलन: PM मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन में पुतिन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
SCO समिट से लेकर भारत दौरे तक, PM Modi और Prez. Putin की एक ही कार में यात्रा बनी चर्चा का विषय