पीएम मोदी एक दिनी यात्रा पर शनिवार 20 सितंबर को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में वर्चुअली कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा जोर आत्मनिर्भर बनने पर दिया। 

भावनगर (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 20 सितंबर को गुजरात के भावननगर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा, भारत आज विश्व बंधुत्व की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है। सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो दूसरे देशों पर निर्भरता है। हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को मात देनी है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में 34,200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया। जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- 100 दुखों की एक दवा 'आत्मनिर्भर भारत'

पीएम मोदी ने कहा- दूसरों पर निर्भर रहने से हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते। इसलिए कहते हैं 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत।

ये भी पढ़ें : PM मोदी के 11 बड़े आर्थिक फैसले, जिनसे पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका

2- कांग्रेस ने की स्किल की अनदेखी

भारत में स्किल की कमी नहीं है लेकिन 1947 में आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने इसकी अनदेखी की। 60-70 साल तक भारत वो कामयाबी हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। इसका पहला बड़ा कारण कांग्रेस सरकार ने देश को लंबे समय तक लाइसेंस कोटा राज में लटकाए रखा। जब ग्लोबलाइजेशन का दौर आया तो इंपोर्ट का रास्ता पकड़ लिया और उसमें भी करोड़ों के घोटाले किए।

3- देश के नौजवानों का बड़ा नुकसान

कांग्रेस ने देश के नौजवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। उसकी नीतियों ने भारत की असली ताकत को दुनिया के सामने आने से रोका। देश का कितना नुकसान हुआ इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारा शिपिंग सेक्टर है। भारत सदियों से एक समुद्री ताकत था। हम शिप बिल्डिंग के सेंटर हुआ करते थे।

4- चिप हो शिप, हमें भारत में ही बनानी है

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत को 2047 तक विकसित होना है तो आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। 140 करोड़ देशवासियों का एक संकल्प लेना चाहिए कि चिप हो या शिप हमें भारत में ही बनानी है। बिजनेस और कारोबार को और ज्यादा आसान बनाना है।

5- मेरीटाइम सेक्टर में रिफॉर्म

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मानसून सत्र के दौरान हमने कई पुराने कानूनों में बदलाव किया, जो लंबे समय से चले आ रहे थे। हमने मेरीटाइम सेक्टर में रिफॉर्म किया है, जिसकी बदौलत आने वाले समय में शिपिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : PM मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर, लिस्ट में कहां हैं US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप?