राफेल को आगे फिसड्डी है चीन का फाइटर प्लेन J-10C, पाकिस्तान में इसकी खरीदी का विरोध; जानिए पूरा मामला

फ्रांस निर्मित लड़ाकू विमान राफेल (Rafale Aircraft) को टक्कर देने पाकिस्तान चीन में बने फाइटर प्लेन J-10C खरीदने जा रहा है, लेकिन उसका विरोध होन लगा है। पाकिस्तान सीनेटर अफनान उल्लाह खान(Afnan Ullah Khan) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि चीन का विमान राफेल के मुकाबले कमतर है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2021 7:28 AM IST / Updated: Dec 20 2021, 01:00 PM IST

इस्लामाबाद. भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान(Rafale Aircraft) के लिए डील की थी, इसमें से 33 विमान मिल चुके हैं। राफेल का मुकाबला करने पाकिस्तान चीन निर्मित लड़ाकू विमान J-10C खरीदने जा रहा है। लेकिन इसका विरोध होने लगा है। पाकिस्तान सीनेटर अफनान उल्लाह खान(Afnan Ullah Khan) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि चीन का विमान राफेल के मुकाबले कमतर है। अफनान उल्लाह खान ने दो टूक कहा कि चीन के लड़ाकू विमान राफेल से अच्छे नहीं हैं।

10 चीनी विमान खरीदने जा रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान और चीन की दोस्ती दुनिया में किसी से छुपी नहीं है। लेकिन उसकी अंधविश्वास पाकिस्तान में ही विरोध की वजह बनता जा रहा है। एक स्वतंत्र रिसर्च प्लेटफॉर्म हाउस फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स (HSIA) ने जुलाई में  एक tweet किया था कि पाकिस्तान 2021 के अंत तक चीन से 36 J-10C सेमी-स्टील्थ (J-10C Semi Stealth) एडवांस्ड लड़ाकू विमान खरीद सकता है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई। अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि जेएफ -17 में तकनीकी खामियां हैं। डॉ.अफनान उल्लाह खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, जे-10सी खरीदने के पीछे का तर्क समझ में नहीं आ रहा है।  J-10C, J-10 का अपडेट वर्जन है। यह 2018 में PLAAF के साथ सेवा में आ चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल शाहीन IX सैन्य अभ्यास (Shaheen IX Military Drills) के दौरान पाकिस्तानी और चीनी वायु सेना ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया था। इसमें दोनों देशों के जवानों ने 200 से अधिक उड़ानें भरी थीं। इसमें नए लड़ाकू विमान J-10Cs ने Su-30s, JF-17s और J-11B शामिल किए गए थे।

भारत ने किया था 36 राफेल का सौदा
बता दें कि भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान(Rafale Aircraft) के लिए डील की थी। फ्रांसीसी दूतावास ने जानकारी दी थी कि कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत को निर्धारित समय पर 33 राफेल लड़ाकू विमान दिए जा चुके हैं। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए डील की थी। पिछले दिनों भारत के दौरे पर आईं  फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले( Florence Parly) ने खुशी जताई थी कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है। पार्ले ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद फ्रांस ने विमान सप्लाई किए। भारत को राफेल की पहली खेप जुलाई, 2020 में मिली थी। क्लिक करके पढ़ें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें
पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान को अफगानिस्तान की चिंता, कहा- अमेरिका तुरंत मदद करे, वरना बड़ा संकट खड़ा होगा
अंधेरे में डूब रही Pakistani आवाम पर मेहरबान हुआ World bank, Electricity के लिए 195 million USD का loan
पाकिस्तान में बौद्ध काल का 2,300 साल पुराना मंदिर मिला, यह तक्षशिला में मिले मंदिरों से भी प्राचीन

 

Share this article
click me!