औरतों संग ज्यादती करने में अव्वल है पाकिस्तान, पिछले 8 महीनों में इतनी महिलाओं के साथ हुआ दुर्व्यवहार

Published : Oct 19, 2022, 11:43 AM IST
औरतों संग ज्यादती करने में अव्वल है पाकिस्तान, पिछले 8 महीनों में इतनी महिलाओं के साथ हुआ दुर्व्यवहार

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया था। ऐसा पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद और बिना किसी सामंजस्य के परमाणु संपन्न देश होने की वजह से है। हालांकि, पाकिस्तान एक और वजह से बेहद खतरनाक है और वो है वहां आए दिन औरतों के साथ होने वाली ज्यादती।

Women Abuses in Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया था। ऐसा पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद और बिना किसी सामंजस्य के परमाणु संपन्न देश होने की वजह से है। हालांकि, पाकिस्तान एक और वजह से बेहद खतरनाक है और वो है वहां आए दिन औरतों के साथ होने वाली ज्यादती। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत महिलाओं के साथ होने वाली ज्यादती में अव्वल है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में पिछले 8 महीनों (जनवरी-अगस्त) के दौरान महिलाओं ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर 15750 शिकायतें दर्ज कराई हैं।  

अकेले सिंध में 2 साल में 200 मामले ऑनर किलिंग के : 
पाकिस्तान के पंजाब में पिछले 8 महीनों के दौरान दर्ज 15750 केसों में महिला उत्पीड़न के साथ ही उनके साथ होने वाली हिंसा, किडनैपिंग और मर्डर के भी केस शामिल हैं। वहीं, सिंध राज्य में पिछले साल 111 और इस साल 88 ऑनर किलिंग के मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की महिलाओं द्वारा की गई ज्यादातर शिकायतें रोजगार और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित थीं। इस संबंध में करीब 7 हजार कॉल किए गए। जबकि, कार्यस्थलों पर उत्पीड़न, सोशल मीडिया और घरेलू हिंसा सहित हिंसा से संबंधित 5,914 शिकायतें सामने आईं। 

2021 में महिला हिंसा की 25 हजार शिकायतें मिलीं : 
380 से ज्यादा महिलाओं ने अपहरण, बलात्कार और हत्या की शिकायत की। इसके अलावा, संपत्ति के उत्तराधिकार सहित संपत्ति के मामलों से संबंधित शिकायतों की संख्या 1,424 थी। वहीं, पंजाब में महिलाओं द्वारा तलाक और नाबालिगों के भरण-पोषण या हिरासत से जुड़े पारिवारिक मुद्दों की शिकायतें लगभग 1,050 तक आईं। पंजाब हेल्पलाइन को 2020 में कुल 22,947 शिकायतें मिलीं। वहीं, 2021 में महिलाओं से उत्पीड़न, अपहरण, हिंसा, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मुद्दों, बलात्कार, हत्या और रोजगार से जुड़ी 24,296 शिकायतें मिलीं। 

सबसे ज्यादा ऑनर किलिंग सिंध के इस इलाके में : 
पाकिस्तान के सिंध में सिंध सुहाई संगठन उन महिलाओं और लड़कियों के लिए काम करता है, जो दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का सामना करती हैं या ऑनर किलिंग का शिकार हो जाती हैं। घोटकी सिंध में इस साल अब तक ऑनर किलिंग में 12 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है, वहीं कशमोर में 11 महिलाओं की हत्या की गई है। इसके अलावा जैका बाबाड और शकरपुर में 7 महिलाओं की, जबकि दोसरी इजला में 40 महिलाओं की हत्या की गई है। सिंध सुहाई संगठन से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस साल केवल सिंध में ऑनर किलिंग में 88 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है। 

ये भी देखें : 

Interpol क्या है, कब बना और कैसे करता है काम; आखिर कितने तरह के नोटिस जारी करता है इंटरपोल?

Interpol General Assembly: दाऊद इब्राहिम को भारत को कब सौंपेंगे? इस सवाल पर बंद हुई पाकिस्तान की बोलती

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?