ब्वॉय फ्रेंड से शादी करने कोर्ट आई थी लड़की, जज ने सुनवाई के बहाने चेंबर में बुलाया फिर किया रेप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निचली अदालत के सिविल जज पर महिला से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जज ने सुनवाई के बहाने महिला को प्राइवेट चेंबर में बुलाया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2020 11:19 AM IST

सिंध. पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निचली अदालत के सिविल जज पर महिला से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जज ने सुनवाई के बहाने महिला को प्राइवेट चेंबर में बुलाया था। 

घटना के बाद सिंध हाईकोर्ट ने सिविल जज को संस्पेंड कर दिया। साथ ही सिविल जज को हाईकोर्ट में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सिंध हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अहमद अली शेख ने मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं। 

Latest Videos

शादी करने कोर्ट आया था कपल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  यहां 13 जनवरी को सुनवाई के लिए एक कपल आया था। यह कपल अपनी मर्जी से शादी करने के लिए भागकर आया था। महिला की शिकायत के मुताबिक, जज ने उसे प्राइवेट चेंबर में बुलाया, इसके बाद अपने स्टाफ और पुलिसकर्मियों को बाहर जाने के लिए कहा। यहां उसने महिला के साथ रेप किया। महिला अपने पार्टनर के साथ भागकर आई थी। उन्हें उनके परिवार वाले परेशान कर रहे थे।  

मेडिकल जांच में हुई रेप की पुष्टि
जब सेहवान पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। तो उसमें रेप की पुष्टि हुई है। इस मामले में जजों की टीम ने जांच की, इसमें पाया गया कि महिला के साथ चेंबर में रेप हुआ था। जजों ने सिविल जज पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
रतन टाटा का अंतिम संस्कार: क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'? क्या रतन टाटा का भी शव खाएंगे गिद्ध?
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata