
वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान इस समय महंगाई की मार झेल रहा है। पाकिस्तान में आम लोगों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा लेकिन दुबई में इनकी प्रॉपर्टी आसमान छू रही है। पाकिस्तान में कुछ दिन पहले लोग आटा-दाल तक खरीदने के लिए तरस रहे थे। लेकिन इस देश के अमीर नागरिकों के पास दुबई में अरबों की संपत्ति है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि दुबई में पाकिस्तान के नागरिकों के पास कुल 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य कं संपत्ति है। एक अंतरराष्ट्रीय संघ की ओर से लीक रिपोर्ट में यह सामने आया है।
दुबई में बढ़ रही पाकिस्तानियों की संपत्ति
पाकिस्तान में भले ही आम लोग दाल रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे हों लेकिन दुबई में इनकी संपत्ति कई अरब डॉलर तक बढ़ गई है। डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में सैकड़ों हजारों संपत्तियों का सर्वे किया गया है तो 2020 और 2022 में उनका मालिकाना हक के बारे में जानकारी देता है। इसे सेंटर फॉर एडवांस्ड डिफेंस स्टडीज (C4ADS) की रिसर्च में तैयार किया गया है। इसमें पाकिस्तानियों की दुबई में प्रॉपर्टी को लेकर हैरान करने वाले रिपोर्ट सामने आई है। दुबई 58 देशों पर रिपोर्ट तैयार की है।
इसकी वेबसाइट पर बताया गया है कि लीक संपत्ति के डेटा में 2022 तक पाकिस्तान नागरिकों की कुल 17 हजार से अधिक प्रॉपर्टीज की दुबई में लिस्टिंग की गई थी। शिक्षाविदों ने अपने रिसर्च एनालिसिस में दुबई में आवासीय संपत्ति के मामले में पाकिस्तानी नागरिकों की संपत्ति की कुल वास्तविक संख्या 22,000 बताई गई है। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों में पाकिस्तानी नागरिकों की संपत्ति की कीमतों में कुल 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।