पीएम मोदी इन ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता देख हैरान हुए एंथोनी अल्बनीज , बोले- आप बॉस हैं

Published : May 23, 2023, 03:59 PM ISTUpdated : May 23, 2023, 05:53 PM IST
anthony albanese

सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भारतीय नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा पीएम मोदी आप बस हैं।

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के ओलंपिक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीयों नागरिकों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज भी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोग आज पीएम मोदी की लोकप्रियता अपनी आंखों से देख रहे हैं। सिडनी का ओलंपिक पार्क मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भारतीय नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बॉस हैं। आखिरी बार मैंने किसी को इस स्टेज पर देखा था तो वे ब्रूस स्प्रिंग्सटीन थे और उन्हें भी ऐसा स्वागत नहीं मिला था, जैसा प्रधानमंत्री मोदी को मिला है।

एंथोनी अल्बनीज ने भारत की यात्रा का किया जिक्र

इस दौरान उन्होंने अपनी भारत की यात्रा का जिक्र किया और कहा कि जब मैं भारत में था, तो मुझे कुछ कुछ यादगार पल मिले। गुजरात में मैनें होली मनाई, दिल्ली में महात्मा गांधी के लिए पुष्पांजलि अर्पित किए। इस दौरानमैं जहां भी गया, मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ। यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें।

ओलंपिक पार्क में पीएम मोदी का स्वागत

इससे पहले ओलंपिक पार्क पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक तौर से किया गया। वहां के स्थानीय निवासी ने पीएम मोदी की आरती उतारी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने दोनों नेताओं को टीका भी लगाया।

20 हजार से ज्यादा भारतीय पहुंचे स्टेडियम

पीएम मोदी के समर्थकों ने ब्रिसबेन और कैनबरा से लोगों के सिडनी पहुंचने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल फ्लाइट्स चलाई गई है। बता दें कि सिडनी के ओलंपिक स्टेडियम में होने वाले प्रोग्राम में 20 हजार से ज्यादा भारतीयों के शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- क्यूडोस बैंक एरिना पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

INS Kolkata vs PNS Hunain: दोनों युद्धपोतों की ताकत और क्षमता में कितना बड़ा अंतर? जानें पूरी डिटेल
US Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा