PM Modi France Visit: मोदी-मैंक्रो की यह 5 PHOTOS- दोस्ती और दिलों को जोड़ने वाली हैं...

Published : Jul 14, 2023, 07:31 PM IST

PM Modi France Visit. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं और उन्होंने फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लिया है। यह दौरा दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपू्र्ण है क्योंकि भारत और फ्रांस लगातार एक ही तरह की चुनौती का सामना करते हैं।

PREV
15

14 जुलाई का दिन इतिहास में दर्ज हुआ

14 जुलाई 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लिया है। उन्होंने भारत की नई बुलंदियों की चर्चा की है और कई बड़े टार्गेट दुनिया के सामने रखे हैं।

25

पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

फ्रांस के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात की और कई बड़े ऐलान भी किए हैं। बैस्टिल डे परेड में भारत की तीनों सेनाओं ने हिस्सा लिया है।

35

बैस्टिल डे परेड में पहुंचे नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। परेड शुरू हुई और करीब 6000 जवानों ने मार्चपास्ट किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी परेड ग्राउंड पर पहुंचे और खुली जीप में सवार होकर परेड का आगाज किया।

45

इंडियन एयरफोर्स का राफेल भी पहुंचा

फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायुसेना के राफेल जेट ने भी हिस्सा लिया और इस दौरान पेरिस के आसमान पर भारत की गूंज साफ सुनाई है। पीएम मोदी के स्वागत के दौरान जन गण मन अधिनायक जय हे भी सुनाई दिया।

55

पीएम मोदी का 14 जुलाई को कार्यक्रम

पीएम मोदी 14 जुलाई की शाम करीब 6:15 बजे पीएम फ्रांस के विभिन्न विचारकों से मुलाकात करेंगे। रात 8:30 बजे नरेंद्र मोदी एलीसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे। रात 10:30 बजे पीएम भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे। आधी रात को पीएम लौवर संग्रहालय जाएंगे। वह राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एफिल टॉवर पर आतिशबाजी देखेंगे।

यह भी पढ़ें

PM Modi France Visit: Bastille Day परेड में दिखा भारत की तीनों सेनाओं का शौर्य, राफेल की गर्जना ने सुनाई नए भारत की गूंज- 12 PHOTOS

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories