10 Photos में देखें न्यूयॉर्क में कैसे चला पीएम मोदी का जादू

Published : Sep 23, 2024, 07:59 AM ISTUpdated : Sep 23, 2024, 09:35 AM IST

न्यूयॉर्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कोलिजियम में हजारों भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया। इस दौरान लोगों के दिलों पर मोदी का जादू चलता दिखा। पीएम के मंच पर आते ही स्टेडियम में "मोदी, मोदी" के नारे गूंजने लगे।

PREV
110

नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत "भारत माता की जय!" के नारे से की। उन्होंने कहा कि 'नमस्ते' अब लोकल से ग्लोबल हो गया है। पीएम ने इसका श्रेय विदेशों में बसे भारतीयों को दिया।

210

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका में अपने पिछले कार्यक्रमों को याद किया। उन्होंने 2014 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन, 2016 में सैन जोस कैलिफोर्निया, 2018 में ह्यूस्टन टेक्सास और 2023 में वाशिंगटन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था।

310

नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के अच्छे रिश्ते का श्रेय अमेरिका में बसे भारतीयों को दिया। उन्होंने कहा कि आप दोनों देशों के बीच सेतु रहे हैं। भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में मदद की है।

410

पीएम ने कहा, "आप सभी सात समंदर दूर से आए हैं, लेकिन कोई भी चीज आपके दिल और आत्मा से भारत के प्रति प्रेम को कभी नहीं छीन सकती।"

510

पीएम ने कहा कि भारत के विभिन्न भागों से लोग विदेशों में बसे हैं। जो भावना हम सबको एक साथ लाती है, वह है 'भारत माता की...'।

610

उन्होंने कहा, "यही भावना हमें एकजुट रखती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, चाहे हम दुनिया में कहीं भी जाएं।"

710

पीएम ने कहा, "यही भावना हमें शांतिपूर्ण, कानून का पालन करने वाले वैश्विक नागरिक बनने में मदद करती है। यही बात भारत को अपने बच्चों पर गर्व कराती है। दुनिया को यह एहसास कराती है कि भारत दुनिया का 'विश्व-बंधु' है।"

810

नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे लिए आप सब 'राष्ट्रदूत' हैं। आपने भारत का मान बढ़ाया है।"

910

पीएम मोदी ने कहा, "हम ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज हैं। आज जब भारत वैश्विक मंच पर कुछ कहता है तो दुनिया सुनती है।"

1010

पीएम ने कहा, “आज हमारी साझेदारी पूरी दुनिया के साथ बढ़ रही है। आज भारत का 5G बाजार अमेरिका से भी बड़ा हो गया है और ये सिर्फ दो साल में हुआ है। अब भारत 'मेड इन इंडिया' 6G पर काम कर रहा है।”

यह भी पढ़ें- Modi and US: आदित्य गढ़वी-हनुमानकाइंड ने बांधा समा, PM ने कहीं ये 10 खास बातें

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories