पीएम मोदी-प्रेसिडेंट पुतिन के बीच शिखर वार्ता: भारत के किसानों को उर्वरक संकट नहीं होने देने पर रूस को दिया धन्यवाद

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर मॉस्को पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

Dheerendra Gopal | Published : Jul 9, 2024 10:56 AM IST / Updated: Jul 09 2024, 05:00 PM IST

मॉस्को। रूस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शिखर वार्ता की है। भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है।पीएम मोदी ने कहा कि पहले कोविड और उसके बाद विभिन्न हिस्सों में संघर्ष और तनाव के दौर ने मानव जाति के लिए कई समस्याएं पैदा कीं। ऐसी स्थिति में भी जब दुनिया खाद्य-ईंधन-उर्वरक संकट का सामना कर रही थी, भारत-रूस मित्रता और सहयोग के कारण मैंने अपने देश के किसानों को उर्वरक का संकट नहीं आने दिया।

शिखर वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महामहिम और मेरे मित्र द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। भारत में चुनावों में हमें अभूतपूर्व जीत मिली। मैं उसके बाद आपके द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए भी आभार व्यक्त करता हूं। मार्च में आपने भी चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। मैं एक बार फिर आपको अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

Latest Videos

वैश्विक संकट के दौर में भी दोनों देशों ने किसानों पर नहीं आने दिया संकट

पीएम मोदी ने शिखर वार्ता में कहा कि पिछले 5 साल पूरे विश्व, पूरी मानव जाति के लिए बहुत ही चिंताजनक और चुनौतीपूर्ण रहे। हमें कई समस्याओं से गुजरना पड़ा। पहले कोविड और उसके बाद विभिन्न हिस्सों में संघर्ष और तनाव के दौर ने मानव जाति के लिए कई समस्याएं पैदा कीं। ऐसी स्थिति में भी जब दुनिया खाद्य-ईंधन-उर्वरक संकट का सामना कर रही थी, भारत-रूस मित्रता और सहयोग के कारण मैंने अपने देश के किसानों को उर्वरक का संकट नहीं आने दिया। हमारी मित्रता ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हम किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में भी हम चाहेंगे कि किसानों के हित में रूस के साथ हमारा सहयोग और आगे बढ़े।

अनाम सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर मॉस्को पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के बाद पीएम ने क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में VDNKh प्रदर्शनी केंद्र पर ATOM मंडप का भी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भी थे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया रूस में 2 कांसुलेट खोलने का ऐलान, भारतीय समुदाय से कहा-भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता

मॉस्को पहुंचने पर सोमवार को फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया था रिसीव

पीएम मोदी सोमवार को मॉस्को पहुंचे यहां उनका एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी और रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम एक ही कार में सवार होकर कार्लटन होटल पहुंचे। कार्लटन होटल पर भारतीयों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बेहद उत्साहित था। भारतीय तिरंगा लेकर पहले से ही खड़े थे। होटल पहुंचने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के प्राइवेट डिनर के लिए पहुंचे। प्रेसिडेंट रेसीडेंट पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:

भारत-रूस के रिश्तों की बात चली तो याद आए मिथुन दा और राजकपूर...पीएम मोदी ने किया अनोखे रिश्ते का जिक्र

सिर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी...भारत-रूस की दोस्ती का अमर गीत किया गया याद...जानिए पीएम मोदी ने क्यों किया जिक्र

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.