पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बात

Published : May 04, 2022, 10:22 PM ISTUpdated : May 04, 2022, 10:33 PM IST
पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बात

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री फ्रांस के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे। नरेंद्र मोदी मैक्रों को चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई देंगे।

पेरिस। तीन दिन के यूरोपीय देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। फ्रांस में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। आज प्रधानमंत्री फ्रांस के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे। नरेंद्र मोदी मैक्रों को चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई देंगे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि वह पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम ने ट्वीट किया, "पेरिस में उतरा हूं। फ्रांस भारत के सबसे मजबूत भागीदारों में से एक है। दोनों देश विविध क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।

 

 

बता दें कि नरेंद्र मोदी बुधवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन शामिल हुए। इसमें फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। नरेंद्र मोदी ने नॉर्डिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। 

पांचवीं यात्रा पर फ्रांस पहुंचे नरेंद्र मोदी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक रणनीतिक साझेदारी के लिए एक अधिक महत्वाकांक्षी एजेंडा तय करेगी। नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा तब कर रहे हैं जब वह यूरोपीय संघ का अध्यक्ष है। भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की यह पांचवीं फ्रांस यात्रा है। इससे पहले वह अगस्त 2019, जून 2017, नवंबर 2015 और अप्रैल 2015 में फ्रांस की यात्रा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर हुई बात

राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्च 2018 में भारत का दौरा किया था। दोनों नेताओं ने अक्टूबर 2021 में जी20 रोम शिखर सम्मेलन, जून 2019 में जी20 ओसाका शिखर सम्मेलन और दिसंबर 2018 में जी20 ब्यूनस आयर्स शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी। भारत और फ्रांस 1998 से रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, असैन्य परमाणु, अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष व समुद्री सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा पर्यावरण, आतंकवाद का मुकाबला और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में बहुआयामी साझेदारी है।

यह भी पढ़ें- डेनमार्क के राज परिवार और भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं को नरेंद्र मोदी ने दिए अनोखे तोहफे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Microsoft Layoffs: 60 हजार कर्मचारियों को Exit Offer, AI में निवेश की क्या है वजह? किन पर होगा असर?
Top 10 News: 17 कैदी फरार, Cyclone Arnab का खतरा...देश-दुनिया में आज क्या बड़ा होने वाला?