कभी विश्व के मानचित्र से गायब था पोलैंड, जानें इस देश के बारे में कुछ रोचक बातें

Published : Aug 22, 2024, 08:49 AM IST
Poland monuments

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान, आइए जानते हैं इस मित्र देश के बारे में। सदियों पुरानी संस्कृति और इतिहास वाला पोलैंड यूरोप का एक महत्वपूर्ण देश है, जो अपनी खूबसूरती और रोचक तथ्यों के लिए जाना जाता है।

वर्ल्ड न्यूज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पोलैंड की यात्रा पर गए हैं। दोनों देशों के बीच काफी पुराना और अच्छा रिश्ता है। पोलेंड को भारत का मित्र देश भी कह सकते हैं। सदियों पुरानी संस्कृति और इतिहास के चलते इस देश का विश्व में अहम स्थान है। पोलैंड कुल तीन मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। बाल्टिक सागर से कारपैथी पर्वत तक इसकी सीमा है। यह यूरोप का 9वां सबसे बड़ा देश है। 40 मिलियन जनसंख्या के साथ यह यूरोप में आबादी के लिहाज से 6ठे नंबर पर है। इसकी राजधानी वारसॉ है। आइए जानते हैं पोलैंड के बारे में कुछ खास और रोचक बातें…

दुनिया के नक्शे से गायब था पोलैंड
यह एकमात्र ऐसा देश है जो एक सदी तक विश्व के मानचित्र से ही गायब हो गया था, लेकिन बाद में इसने अपने आपको पुनर्जीवित किया और आज विश्व में अहम योगदान दे रहा।

खगोलशास्त्री कोपरनिकस यहीं जन्मे
प्रसिद्ध खगोलशास्त्री निकोलस कोपरनिकस का जन्मस्थान भी पोलैंड ही है। निकोलस ने ही यह पता लगाया था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

पियोगी के लिए प्रसिद्ध है देश
इस देश के खानपान की चर्चा भी दूर-दूर तक है। यहां की पियोगी जिसे भारत में पकौड़ी के नाम से जाना जाता है, काफी प्रचलित है। यहां 100 से अधिक प्रकार की पियोगी बनाई जाती है।

वोदका यहीं से ईजाद हुई
पोलैंड को वोदका का जन्मस्थान कह सकते हैं। विश्व भर में इसका पहला रिकॉर्ड उत्पादन 11वीं शताब्दी में यहीं पर हुआ था।

नमक की पुरानी खदानें
पोलैंड दुनिया भर में नमक की पुरानी खदानों के लिए भी जाना जाता है। यहां सबसे पुरानी नमक की खदान जिसे विएलिज्का साल्ट माइन कहते हैं, अभी भी चल रही है। 13वीं शताब्दी से यह लगातार चल रही है।

पढ़ें पोलैंड में प्रवासी भारतीयों ने दिल से किया मोदी का स्वागत, PM ने लुटाया प्यार

टाट्रा पर्वत का घर
पोलैंड को टाट्रा पर्वत का घर कह सकते हैं। यह कार्पेथियन की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है।

ऑशविट्ज-बिरकेनौ 
पोलैंड पूर्व ऑशविट्ज़-बिरकेनौ मेडिटेशन कैंप का स्थान है जो कि अब यूनेस्को का हेरिटेज प्लेस और मॉन्यूमेंट बन गया है। 

पोलैंड की सांस्कृतिक विरासत
पोलैंड में  कुल 14 स्थान यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हो चुके हैं। इसमें ऐतिहासिक शहर क्राको और वावेल कैसल भी शामिल हैं।

विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान
पोलैंड ने विज्ञान के क्षेत्र में भी अहम योगदान है। इसमें मैरी क्यूरी की ओर से की गई रेडियम की खोज के साथ यहां बनाई गई पहली बुलेट प्रूफ जैकेट भी शामिल है। 

संघर्ष में नहीं खोने दी संस्कृति
यह ऐसा देश है जिसने काफी संघर्ष झेला है। कई बार यहां आक्रमण और कब्जा भी किया गया है, फिर भी इसने अपने देश की संस्कृति और जीवन शैली को बनाए रखा और फिर से उठ खड़ा हुआ।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
आयरलैंड में भूख से तड़प रहे भारतीय छात्र, फूड बैंक की तस्वीर वायरल होते ही मचा हडकंप