सीरिया में संघर्षविराम के बीच रूस ने किए हवाई हमले, छह लोगों की मौत

Published : Sep 14, 2019, 06:36 PM IST
सीरिया में संघर्षविराम के बीच रूस ने किए हवाई हमले, छह लोगों की मौत

सार

. सीरिया के इदलिब प्रांत में सेना और रूस के हवाई हमलों में करीब छह लोगों की मौत हो गई।

बेरूत. सीरिया के इदलिब प्रांत में सेना और रूस के हवाई हमलों में करीब छह लोगों की मौत हो गई। युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने यह जानकारी दी है।

'सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' ने कहा कि रूस ने जिहादियों के नियंत्रण वाले इस इलाके में दो सप्ताह पहले संघर्षविराम की घोषणा की थी। संघर्षविराम शुरू होने के बाद रूस ने पहली बार मंगलवार को इलाके में हवाई हमले किये।
संस्था के अनुसार शुक्रवार को सीरियाई सेना ने दक्षिणी इदलिब प्रांत के मीरात अल नोअमान और कफ्र नाबेल कस्बों में  हमले किये, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छठे नागरिक की मौत प्रांत के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में रूसी हवाई हमले में हो गई।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BIG BREAKING: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ा, बहरीन में फिफ्थ फ्लीट पर भारी मिसाइल हमला!
Top 10 Morning News: अमेरिका के हमले, मोदी की बड़ी कूटनीति...पढ़ें सुबह की 10 बड़ी खबरें