Russia Ukraine Crisis पर 20 बिग अपडेट: यूक्रेन ने रूस के 55 सैनिक मार गिराए, कीव के करीब पहुंचे रूसी टैंक

Russia Ukraine Crisis : संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका समेत तमाम देशों के विरोध के बावजूद रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर हमला कर दिया। देश में युद्ध जैसे हालात हैं। बमों और गोलीबारी की आवाजें कमरों तक जा रही हैं। रूस ने यूक्रेनी एयरबेस के अलावा शहरों पर भी हमला किया है। जानें अब तक के 20 बड़े अपडेट

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2022 9:07 AM IST / Updated: Feb 24 2022, 03:06 PM IST

इंटरनेशनल डेस्क। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका समेत तमाम देशों के विरोध के बावजूद रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर हमला कर दिया। देश में युद्ध जैसे हालात हैं। बमों और गोलीबारी की आवाजें कमरों तक जा रही हैं। रूस ने यूक्रेनी एयरबेस के अलावा शहरों पर भी हमला किया है। मिसाइल अटैक के खतरे के बीच एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। जानें अब तक के 20 बड़े अपडेट... 

1- रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के आदेश दिए। इसके बाद यूक्रेन के सीमावर्ती शहरों में गोलीबारी शुरू हो गई। 

Latest Videos

2 - रूस की तरफ से दागी गई मिसाइलों की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिये दुनियाभर में देखी गईं। यूएन समेत कई देशों ने निंदा की। 

3- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा- यूके और अन्य सहयोगी देश रूस को इस कार्रवाई का जवाब देंगे। 

4- यूक्रेन के वित्त मंत्रालय ने दुनियाभर से रूस के इस हमले के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। उसने हथियार और मानवीय मदद की मांग की। 

5- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा करते हुए देश के लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने लोगों से घरों में रहने को कहा। 

6- यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 5 जंगी जहाजों को मार गिराया है। कई जगह सेना रूसी सैनिकों से मोर्चा ले रही है। 

7- रूस के हमले में दोपहर 1 बजे तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि, यूक्रेन के 5 शहरों में कब्जा किया। 

8- हमले के बीच रूस ने अपने एयरस्पेस से यात्री विमानों  को रोका। यूक्रेन ने भी मिसाइल अटैक के डर से एयरस्पेस बंद किया। 

9- दुनियाभर के नेताओं ने रूस की इस सैन्य कार्रवई को जंगली कृत्य बताया। उन्होंने हमले की निंदा की। 

10- भारत ने कहा कि इस युद्ध की तीव्रता को तुरंत कम करने की कोशिश होनी चाहिए, क्योंकि यह बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाने वाला है। 

11- यूक्रेन और रूस, दोनों की सैन्य ताकतों में बड़ा अंतर है। इसलिए यूक्रेन ने अन्य देशों को आगे आने के लिए कहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि पुतिन को बिना देर किए चोट पहुंचाना चाहिए।  

12- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर रूस के लंबे समय से प्रतीक्षित हमले की शुरुआत के बाद ब्रेंट क्रूड के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गए हैं। शेयर बाजारों को भी भारी झटका लगा। 

13- यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी करते हुए कीव की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को अपने शहरों में लौट जाने की सलाह दी है। 

14-यूक्रेन में रूस के आक्रमण के कुछ घंटों के भीतर, यूक्रेनी पुलिस ने पोडॉल्स्क शहर अपने छह जवानों की मौत की पुष्टि की। 19 पुलिसकर्मी लापता हैं। 

15- युद्ध के हालातों के मद्देनजर रूस ने बयान जारी कर बताया कि यूक्रेन, रूस के बीच आजोव सागर में शिप बंद किया जा रहा है। 

16- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि रूस द्वारा युद्ध का सहारा लेना स्वीकार करना या उचित ठहराना गलत है। भारत को रूस से युद्ध रोकने की बात करनी चाहिए। 

17- हमलों के बीच यूरोपीय यूनियन ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की। इसके जरिये प्रमुख तकनीक और बाजारों तक उनकी पहुंच पर रोक लगाई जाएगी। 

18- यूक्रेन में जहां तक धमाकों की आवाज आ रही हैं, वहां की इमारतों में वाइब्रेशन हो रहा है। 

19- यूक्रेन की राजधानी कीव सहित प्रमुख शहरों के पास विस्फोट 'रूस, बेलारूस और क्रीमिया से हमला' यूक्रेन का कहना है कि रूसी वाहन क्रीमिया से सीमा पार चले गए हैं। उन्होंने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। यूक्रेन सीमा रक्षक सेवा द्वारा रूस द्वारा 'विशेष सैन्य अभियानों' की घोषणा के बाद प्रकाशित किया गया था।

20- यूक्रेन की मिलिट्री का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिकों को मार गिराया है। इससे पहले उसने दावा किया था कि रूस के 5 मिलिट्री प्लेन मार गिराए थे। 

भारतीय नागरिकों को निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था कर रही मोदी सरकार 
यूक्रेन ने मिसाइल और साइबर अटैक के डर से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इसके बाद से वहां फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन को बड़ा झटका लगा है। हालांकि सरकार ने इसके लिए अलग से बंदोबस्त करने की बात कही है। कीव में भारतीय दूतावास ने बताया कि खतरे के मद्देनजर विशेष फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दूतावास की वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। 

 

 


यह भी पढ़ें 
Russia Ukraine crisis:बर्बादी की ओर यूक्रेन; जान बचाने भागे लोग; लेकिन रोते हुए बोले-पता नहीं कहां जाएंगे?
 
Russia Ukraine crisis: ये है यूक्रेन की पहली महिला पीएम Yulia Tymoshenko, जिससे खौफ खाता था रूस
Russia Ukraine Crisis : रूस को जवाब देंगे NATO देश, मिसाइल अटैक के डर से रूस और यूक्रेन ने बंद किया एयर स्पेस

 

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral