Russia Ukraine War: रूस का एक और मेजर जनरल मारा गया, जेलेंस्की का दावा-'मैं कीव में हूं, किसी से नहीं डरता'

Published : Mar 08, 2022, 08:43 AM ISTUpdated : Mar 08, 2022, 08:50 AM IST
Russia Ukraine War: रूस का एक और मेजर जनरल मारा गया, जेलेंस्की का दावा-'मैं कीव में हूं, किसी से नहीं डरता'

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 8 मार्च को 13वां दिन है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार दिया है। इससे पहले यूक्रेनी सेना ने मेजर जनरल एंद्रेई सुखोवेत्सकी को भी गिराया था। युद्ध का कवरेज कर रहे एक फोटो जर्नलिस्ट गिलामउ ब्रिकेट(Guillaume Briquet) रूसी गोलीबारी में घायल हुए हैं। इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़कर भागने की खबरों का खंडन किया है।

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 8 मार्च को 13वां दिन है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार दिया है। इससे पहले यूक्रेनी सेना ने मेजर जनरल एंद्रेई सुखोवेत्सकी को भी गिराया था। युद्ध का कवरेज कर रहे एक फोटो जर्नलिस्ट गिलामउ ब्रिकेट(Guillaume Briquet) रूसी गोलीबारी में घायल हुए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) (Volodymyr Zelenskyy) ने एक वीडियो जारी करके देश छोड़कर भागने की खबरों का खंडन किया है। जेलेंस्की ने वीडियो जारी करके कहा कि वे कीव में ही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा-"मैं किसी से डरा नहीं हूं। मैं छिप नहीं रहा हूं।" जेलेंस्की ने कहा कि वे युद्ध जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि रूस ने दावा किया है कि जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर भाग चुके हैं।


यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: सदी का सबसे बड़ा पलायन, 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन, देखिए कुछ तस्वीरें

Russia Ukraine War: जानिए युद्ध में कहां-क्या हुआ

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव(Vitaly Gerasimov) को मार गिराने का दावा किया है। विटाली को रूस की 41वीं सेना का पहला डिप्टी कमांडर माना जाता है। वे सोमवार को युद्ध लड़ते हुए मारे गए। इसमें दूसरे अन्य सीनियर फौजी भी घायल हुए हैं।

रूस ने मंगलवार सुबह 10 बजे (मास्को समय) पर संघर्ष विराम लागू करने का ऐलान किया है। यानी कीव, चेर्निगोव, सुमी और मारियुपोल और उससे सटे शहरों से नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारा खोला जाएगा। रूस के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत वसीली नेबेंजिया(Vassily Nebenzia) ने सोमवार को यूक्रेन में मानवीय संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के अंत में यह घोषणा की थी।

यूनियन आफिसियल्स के अनुसार, पश्चिमी तट(West Coast) के सभी 29 बंदरगाहों पर 20000 डॉकवर्कस(dockworkers) ने रूसी जहाजों या कार्गो पर लोड या अनलोड करने से मना कर दिया है। इंटरनेशनल लॉन्गशोर एंड वेयरहाउस यूनियन (ILWU) कोस्ट लॉन्गशोर डिवीजन ने इस कदम को यूक्रेन के साथ एकजुटता का कार्य कहा।

युद्ध का कवरेज कर रहे एक फोटो जर्नलिस्ट गिलामउ ब्रिकेट(Guillaume Briquet) रूसी गोलीबारी में घायल हुए हैं।  वे दक्षिणी यूक्रेन में युद्ध कवर करने गए थे। तभी एक जगह पर रूसी कमांडों ने गोली चला दी, जबकि उनकी कार पर प्रेस लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें-यूक्रेन ने रूसी सैनिकों का कराया परेड, बंदियों की माताओं को बुलाया, रेडक्रॉस की दुव्यर्वहार न करने की चेतावनी

13 दिन हो गए युद्ध को
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 13वां दिन है। 24 फरवरी, 2022 इतिहास में एक विध्वंसक निर्णय के लिए जाना जाएगा। इसी दिन भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।


(फोटो-युद्ध में मारे गए रूस के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव और कवरेज के दौरान घायल हुए फोटो जर्नलिस्ट गिलामउ ब्रिकेट)

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: घायल मासूम बेटे को गोद में लेकर अस्पताल में भागता रहा पिता, पागलों सी हो चुकी थी मां

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?