
वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) भीषणतम तबाही की ओर बढ़ गया है। बुधवार को रूसी मिसाइल ने खार्किव(Kharkiv) स्थित पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से अटैक किया। इस हमले में 21 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। यह बिल्डिंग इतिहास का का स्वर्णिम युग थी। बता दें कि युद्ध का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस की सेना कीव से चंद किलोमीटर दूर है, जबकि खार्किव में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है।
Russia Ukraine War: अभी इस बिल्डिंग में पुलिस मुख्यालय भी था
खार्किव में तबाह हुई इस बिल्डिंग में पुलिस मुख्यालय के अलावा खार्किव विश्वविद्यालय भी है। जर्नलिस्ट लियोनिद रागोजिन( Leonid Ragozin) ने tweet करके लिखा- रूसी मिसाइल की चपेट में आने से खार्किव विश्वविद्यालय की इमारतों में से एक में आग लगी है। रूसी साम्राज्य के पहले विश्वविद्यालयों में से एक, आधिकारिक तौर पर 1805 में स्थापित किया गया था। मैंने 2014 में यहां एक रूसी-समर्थक अकादमिक का साक्षात्कार लिया था। पुतिन अब "रूसी दुनिया" को नष्ट कर रहे हैं, जिसकी रक्षा करने का वह दावा कर रहे हैं।
24 फरवरी को किया था युद्ध का ऐलान
बता दें कि बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।
कीव की ओर बढ़ रहा काफिला
रूसी सेना का 64 किमी लंबा काफिला धीरे-धीरे यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी रायटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि काफिल फिलहाल रुका हुआ है। यह काफिला कीव के उत्तर में है। पहले यह काफिल 27 किमी लंबा था। हालांकि विश्लेषकों का तर्क है कि यह सिर्फ सेना का काफिला नहीं है। इसमें लॉजिस्टिक पैकेट भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह युद्ध लंबा खिंचेगा और यूक्रेन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। अकेले सोमवार को रूस की सेना ने यूक्रेन पर 400 से अधिक मिसाइलें दागी थीं।
यह भी पढ़ें
पुतिन के 'कीव छोड़ने या मरने' की चेतावनी के बाद ट्रेन में चढ़ने के लिए भी युद्ध जैसे हालात, देखें वीडियो
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन की गुहार, रूस के खिलाफ सुनवाई की तारीख तय, नरसंहार का आरोप तय हुआ तो...
यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस पर किन देशों ने लगाएं कौन-कौन से बैन, जानिए कितनी असरदार होती हैं यह पाबंदियां
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।