क्या रूस और यूक्रेन के युद्ध में होगा न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल? ऐसा क्या कह दिया पुतिन ने की मच गया हड़कंप

Published : May 10, 2024, 08:46 AM ISTUpdated : May 10, 2024, 01:00 PM IST
Vladimir Putin

सार

पुतिन ने गुरुवार (9 मई) को चेतावनी दी कि उनकी परमाणु सेनाएं हमेशा अलर्ट पर रहती हैं। उन्होंने सीधे तौर पर ये भी कह दिया कि वो किसी भी पश्चिम खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

व्लादिमीर पुतिन। रूस और यूक्रेन के बीच बीते 2 सालों से जंग छिड़ी हुई है। इस दौरान दोनों सेनाओं के लगभग लाखों सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि हजारों की संख्या में आम लोगों की जान चली गई है। हालांकि, इतने नरसंहार के बाद भी इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि युद्ध कब खत्म होगा। इसी दौरान ऐसे कई मौके आए हैं, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को खत्म करने के लिए परमाणु बम के इस्तेमाल करने का इशारा दिया है। एक बार फिर पुतिन ने गुरुवार (9 मई) को चेतावनी दी कि उनकी परमाणु सेनाएं हमेशा अलर्ट पर रहती हैं। उन्होंने सीधे तौर पर ये भी कह दिया कि वो किसी भी पश्चिम खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पुतिन ने परमाणु हथियारों को लेकर तब कहा, जब वो रेड स्क्वायर पर मौजूद थे और हजारों सैनिकों के सामने भाषण दे रहें थे। उन्होंने इस दौरान यूक्रेन में लड़ रही अपनी सेना की प्रशंसा की। इसके अलावा पश्चिमी देशों पर संघर्ष भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस वैश्विक टकराव को रोकने के लिए सब कुछ करेगा। साथ ही हम किसी भी को भी धमकी देने की अनुमति नहीं देगें। पुतिन ने विजय दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, हमारी रणनीतिक ताकतें हमेशा सतर्क रहती हैं। रूस एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसका भविष्य हम सभी निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: भारत के समर्थन में आगे आया रूस, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में कह दिया ऐसा, जिसे सुनकर US को लग सकती है मिर्ची

रूस की ओर से परमाणु युद्ध भड़काने की बातें

रूस में 9 मई की परेड द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की नाज़ी जर्मनी की हार का प्रतीक माना जाता है। ये रूस का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक दिन है। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति ने बार-बार यूक्रेन के खिलाफ मौजूदा लड़ाई को नाज़ीवाद  के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई के रूप में परिभाषित करने की कोशिश की। बता दें कि रूस ने पहले बेलारूस में अपने परमाणु हथियार को पहुंचा दिया है। वहीं कई बार परमाणु युद्ध भड़काने की भी बातें कर चुका है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस फैसले से खफा हुआ इजरायल, बाइडेन ने ऐसा क्या कर दिया, जिसे बौखलाया यहूदी देश

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
तालिबान की क्रूर सज़ा: 80,000 की भीड़ के सामने 13 साल के लड़के ने दी सजा-ए-मौत, लेकिन क्यों?