
टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (former Japanese Prime Minister Abe Shinzo) को गोली मारने वाले शख्स को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने आबे की हत्या के प्रयास के आरोप में 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया(Tetsuya Yamagami)को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमलावर समुद्री आत्मरक्षा बल( maritime self-defence force) का पूर्व सैनिक रहा है। हमलावर का बैकग्राउंड मेडिकल एजुकेशन फील्ड बताया जाता है। वो डिमेंशिया(भूलने की बीमारी) के पेशेंट के लिए फिजिकल एजुकेशन देने वाले एक मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर है। हमले के लिए उसने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। हमले के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की।
पढ़िए शिंजो आबे पर हुए हमले से जुड़े कुछ पॉइंट
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) की मौत हो गई है। उन्हें जब गोली मारी गई, तब उन्हें कार्डियक अरेस्ट( cardiac arrest) आया था। वे अचेतन (unconsciousness) की हालत में आ गए थे।
हमला शुक्रवार सुबह लगभग 11: 30 बजे हुआ था। आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) करने गए थे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े थे।
शिंजो आबे शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आबे किंतेत्सु लाइन के यमातो-सैदाईजी स्टेशन के सामने भाषण दे रहे थे, तभी दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जापानी ब्रॉडकास्टर्स द्वारा टेलिकास्ट फुटेज में आबे को सड़क पर पड़े हुए दिखाया गया है। कई सिक्योरिटी गार्ड उनकी ओर दौड़ रहे हैं। जब वे जमीन पर गिर रहे थे, तब अपनी छाती को पकड़े हुए थे। उनकी शर्ट खून से लथपथ हो गई थी। TBS टेलीविजन ने बताया कि आबे की छाती के बाईं ओर और गर्दन में गोली लगी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इस खबर से बेहद परेशान' हैं। मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
जापान में अमेरिकी राजदूत रहम एमानुएल ने ट्विटर पर कहा, आबे जापान के एक उत्कृष्ट नेता और अमेरिका के अटूट सहयोगी रहे हैं।"
इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तेउकू फैजासिया ने विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी की ओर से एक बयान में दु:ख जताया है।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा-"मेरा मानना है कि हर कोई उतना ही हैरान और दुखी है जितना मैं हूं। ताइवान और जापान दोनों ही लोकतांत्रिक देश हैं, जहां कानून का शासन है। अपनी सरकार की ओर से मैं इस हिंसक हमले की कड़ी निंदा करना चाहूंगी।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा, "जापान से चौंकाने वाली खबर है कि पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। हमारी संवेदनाएं इस समय उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।"
यह भी पढ़ें
2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos
इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को बीच रोड 2 गोलियां मारीं, हमलावर अरेस्ट
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।