गोलीबारी की दो घटनाओं से दहला अमेरिका, मेरीलैंड में तीन की मौत, न्यूयॉर्क में 13 घायल

Published : Jun 12, 2023, 09:31 AM ISTUpdated : Jun 12, 2023, 09:32 AM IST
Maryland Firing

सार

अमेरिका के मेरीलैंड और न्यूयॉर्क में गोलीबारी (Shooting in America) की दो घटनाएं हुईं हैं। मेरीलैंड में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। वहीं, न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी और चाकूबाजी में 13 लोग घायल हुए हैं।

न्यूयॉर्क। दो शहरों में हुई गोलीबारी (Shooting in America) की दो बड़ी घटनाओं से अमेरिका दहल गया है। ये घटनाएं मेरीलैंड और न्यूयॉर्क में हुईं हैं। मेरीलैंड के एनापोलिस में एक घर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दूसरी ओर न्यूयॉर्क में स्ट्रीट पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी और चाकूबाजी में 13 लोग घायल हुए हैं।

मेरीलैंड में गोलीबारी की घटना सोमवार शाम (स्थानीय समय अनुसार) करीब 8 बजे हुई। पुलिस चीफ एड जैक्सन ने कहा कि छह लोगों को गोली मारी गई, जिनमें से तीन की मौत हो गई। पीड़ितों की उम्र 20 से 50 साल के बीच थी। वे एक-दूसरे को जानते थे। घटना आपसी विवाद के चलते हुई।

न्यूयॉर्क में स्ट्रीट पार्टी में गोलीबारी, 13 घायल

रविवार तड़के न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज इलाके में एक स्ट्रीट पार्टी के दौरान गोलीबारी और चाकूबाजी हुई है। इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। हमलावर कार में सवार थे। सिरैक्यूज के पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट मैथ्यू मालिनोव्स्की ने बताया है कि डेविस स्ट्रीट के 100 ब्लॉक पर स्ट्रीट पार्टी के लिए सैकड़ों लोग जमा थे। इसी दौरान स्थानीय समयानुसार 12:22 बजे गोलियों की आवाज सुनी गई। 

न्यूयॉर्क में छह लोगों को घोंपा गया छुरा

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चार लोगों को गोली मारी गई। छह लोगों छुरा घोंपा गया। हमलावर कार में सवार थे। उन्होंने लोगों को कार से रौंदने की कोशिश की, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में 17-25 साल की उम्र के तीन पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता मलिनॉस्की ने कहा कि सभी घायल पीड़ितों के बचने की उम्मीद है। जिन लोगों को गोली मारी गई, उनमें एक 17 वर्षीय लड़की, एक 20 वर्षीय महिला, एक 20 वर्षीय पुरुष और एक 22 वर्षीय महिला शामिल है। घटना स्थल पर रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि लड़ाई आधी रात से ठीक पहले शुरू हुई थी, लेकिन जल्द समाप्त हो गई। इसके करीब 20 मिनट बाद फिर से लड़ाई शुरू हो गई। इस दौरान हाथापाई हुई और दर्जनों राउंड गोलियां चलीं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी