नेपाल में एंबुलेंस के ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत

Published : Dec 01, 2019, 01:44 PM ISTUpdated : Dec 01, 2019, 01:46 PM IST
नेपाल में एंबुलेंस के ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत

सार

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब एंबुलेंस में शिव माया नाम के व्यक्ति का शव उदयपुर जिले के गायघाट कस्बा स्थित उसके घर लेकर जाया जा रहा था

काठमांडू: नेपाल के सुनसरी जिले में एंबुलेंस के ट्रक से टकराने पर छह लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब एंबुलेंस में शिव माया नाम के व्यक्ति का शव उदयपुर जिले के गायघाट कस्बा स्थित उसके घर लेकर जाया जा रहा था।

नेपाल के एक अखबार ने उदयपुर के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुधा के हवाले से कहा कि एंबुलेंस जिस ट्रक से टकराया वह बीरगंज से बिराटनगर जा रहा था। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के चालक और शिव माया के दो बेटे सहित पांच रिश्तेदार हादसे में मारे गए।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक भी घायल हुआ है और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh Horror: 12 साल के मासूम तक को नहीं बख्शा, रंगपुर में बेरहमी से कत्ल हुआ एक और हिंदू परिवार
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आया बड़ा अपडेट, ‘लगभग पूरा’ हुआ समझौता, अब बस इस काम का इंतजार